बॉलीवुड

प्रियंका-निक ने 20 मिलियन में खरीदा सपनों का महल, सामने आई हवेली की पहली तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम फेम बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक नया आलिशान घर खरीदा है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है। इस घर की ख्वाहिश प्रियंका चोपड़ा को बरसों से थी, जिसके बाद अब उनका ये सपना पूरा हो चुका है। इतना ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस घर के लिए ढेर सारे सपने भी बुने हैं, जो अब साकार होने वाले हैँ।
बॉलीवुड दुनिया के परफेक्ट कपल की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का नाम शामिल है। दोनों एक दूसरे के लिए अक्सर कुछ न कुछ करते हुए नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार भी करते हुए नजर आते हैं। कुल मिलाकर दोनों एक दूसरे के साथ जमकर टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। बता दें कि दोनों की जोड़ी वर्ल्ड की परफेक्ट जोड़ी लगती है, जिन्हें देखने पर यही लगता है कि ये दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। खैर, यहां हम बात उनके नए घर की कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने करोड़ों खर्च किए है।

20 मिलियन डॉलर में खरीदा घर

विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस राज्य के एनकिनो, कैलिफोर्निया के शानदार क्षेत्र में एक हवेली खरीदने के लिए 20 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं, जो बहुत ही ज्यादा आलिशान है। बता दें कि इसे सपनों का महल भी कहा जा सकता है। इस घर में कई ऐसी सुविधाएं हैं, जो आपको बाहर नहीं मिल सकती है। मतलब साफ है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने लिए एक शानदार घर खरीदा है, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

तीन एकड़ में फैली है ये हवेली

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये हवेली तीन एकड़ में फैली हुई है, जिसमें तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। ये हवेली बहुत ही ज्यादा सुंदर है, जिसकी तस्वीरें लोगों का मन मोह रही है। बता दें कि ये तस्वीरें ऐसी हैं, जिन्हें देखकर कोई भी हैरान हो सकता है इसमें पहाड़ों और वादियों का मनमोहक दृश्य हर ओर से नजर आता है, जिसकी वजह से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को ये घर पसंद आया। इतना ही नहीं, घर के हर कोने को इन्फिनिटी पूल और बैठने के लिए एक खास जगह बनाई गई है।

हवेली में है ये सुविधाए

मिली जानकारी के मुताबिक, इस हवेली में लेन बॉलिंग एली, एक मिरर वॉल वाला जिम, रेस्टोरेंट क्वालिटी वेट बार, IMAX जैसी स्क्रीन के साथ मूवी थियेटर आदि उपलब्ध है। इसके अलावा एक इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट है। कुल मिलाकर इस हवेली में तमाम सुविधाएं हैं, जिसे तस्वीरों में देखा जा सकता है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही इस तरह का घर खरीदना चाहती हैं, ऐसे में अब उनका ये सपना पूरा हो गया, जिसकी वजह से वे बहुत ही ज्यादा खुश हैं। इस घर के पास निक जोनस के भाई जो जोनस ने भी घर खरीदा है, ताकि दोनों भाई एक साथ रहें।

Back to top button