दिलचस्प

अपनी ही शादी में दुल्हे ने स्टेज पर किया ऐसा जोरदार डांस, देखकर उड़ जायेंगे आपके होश…. वीडियो वायरल!

आप तो जानते ही हैं कि इस समय शादियों का मौसम चल रहा है। भारत में शादियाँ लग्न के हिसाब से होती हैं, जो हर समय नहीं होती हैं। कुछ ऐसे समय होते हैं, जब हर रोज ही शादियाँ होती हैं। इस समय देश के कोने-कोने में शादियाँ हो रही हैं। भारत में होने वाली शादियों की सबसे ख़ास बात यह होती है कि यहाँ बिना डांस के कोई भी शादी अधूरी मानी जाती हैं। यही वजह है कि यहाँ शादी से कुछ दिन पहले से लेकर शादी के बाद होने वाले रिसेप्शन तक जमकर डांस किया जाता है।

डांस करके यादगार बनाते हैं शादी को:

अक्सर यहाँ होने वाली शादियों में घर के सदस्य या दोस्त लोग जमकर डांस करते हैं और शादी को यादगार बनाते हैं। घोड़ी पर चढ़ा दूल्हा भी मन में सोचता है कि काश वह भी डांस कर सकता। क्योंकि जब ढ़ोल-नगाड़े बजते हैं तो किसी के भी पाँव अपने आप थिरकने लगते हैं। ऐसे में कोई कैसे खुद को रोक सकता है। आज हम आपको एक ऐसी ही शादी का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें म्यूजिक की बीट सुनकर दूल्हा खुद को रोक नहीं पाया और दोस्तों के साथ जमकर स्टेज पर ही डांस करना शुरू कर दिया।

दोस्तों के आग्रह पर जमकर डांस किया दुल्हे ने:

दरअसल एक शादी समारोह में दुल्हे का मन उस समय डोल गया जब म्यूजिक खतरनाक तरह से बजने लगा। दुल्हे के दोस्तों ने दुल्हे से नाचने का आग्रह किया, ऐसे में दूल्हा कैसे उनके आग्रह को ठुकरा सकता था। दूल्हा भी कमर कसकर खड़ा हुआ और स्टेज पर ही जमकर डांस शुरू कर दिया। दुल्हे ने ऐसा जबरदस्त डांस किया, जिसे देखकर आप हैरान हो जायेंगे साथ ही आपकी हँसी भी छूट जाएगी।

दुल्हे का बेहतरीन डांस जमकर गुदगुदायेगा आपको:

आप भी वीडियो में दुल्हे को डांस करता हुआ देख सकते हैं। यकीन मानिये आपने इससे पहले इतना जोरदार डांस करते हुए किसी दुल्हे को नहीं देखा होगा। दुल्हे का यह डांस आपको हैरत में तो डालेगा ही साथ में आपको गुदगुदायेगा भी। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर भी किया जा रहा है। आपको बता दें इस वीडियो को अब तक 4.5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

वीडियो देखें-

If your best friends don't dance like this at your wedding , t…

If your best friends don't dance like this at your wedding , then they are not your best friends

Posted by The BACK Benchers on Sunday, February 26, 2017

Back to top button