बॉलीवुड

शादी की खबरों के बीच वायरल हुआ नेहा कक्कड़ का वीडियो, देखकर झूम उठे फैंस

अपने बेहतरीन आवाज के बदौलत बॉलीवुड में जगह बनाने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती हैं। नेहा अपने फैन्स के बीच बहुत ही पापुलर हैं। नेहा कक्कड़ अपने अलग अलग  एक्टिविटी के कारण फैंस के मध्य चर्चा का विषय भी रहते हैं। कभी अपने बेहतरीन गानों की वजह से तो कभी  अपने सोशल मीडिया एक्टिविटी के कारण। बता दें कि नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जिसकी वजह से आजकल वो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। नेहा कक्कड़ लगभग हर सोशल साइट्स पर उपलब्ध हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर के अलावा वो आजकल टिक टॉक पर भी धूम मचा रही हैं।

नेहा आजकल खूब टिक टॉक वीडियो बना रही हैं। ये टिक टॉक वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि उन्हें टिक टॉक प्लेटफॉर्म पर करीब 13 मीलियन लोग फॉलो करते हैं। नेहा अपने सिंगिग के वीडियो अक्सर टिक टॉक पर शेयर करती रहती हैं। उनके वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं और कभी कभार तो उनके वीडियो लाखों की संख्या में शेयर भी हो जाते हैं। इन वीडियोज में नेहा बिल्कुल अलग अंदाज में होती हैं। कभी कॉमेडी तो कभी मिमिक्री तो कभी सिंगिग इस तरह से अलग अलग वीडियो नेहा बनाती रहती हैैं।

@nehakakkarWelcoming New Year Likeee ?? #DheemeDheeme with #Kartik ? Song by tonykakkar ?? Video Shot by raghavkakkarofficial ? #NehaKakkar #TikTokIndia♬ DHEEME DHEEME – TONY KAKKAR, NEHA KAKKAR


बात करें नेहा के टिक टॉक वीडियो की तो वो भी उनके फैंस  काफी पसंद करते हैं। बता दें कि हाल ही में नेहा का एक म्यूजिक एलबम रीलीज हुआ था पूछदा ही नहीं। इन म्यूजिकल वीडियो को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था। और लोगों का इस वीडियो के लिए अच्छा रिएक्शन आया था। इनके अलावा भी लोग उनके वीडियो को काफी पसंद करते हैं। नेहा अपने हर इवेंट को शेयर करती हैं, इसे भी लोग खूब पसंद करते हैँ। कई बार होता है कि नेहा खुद अपने आने वाले इवेंट की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दे देती हैँ। इसे लोगों को नेहा के हर इवेंट के बारे में पता चलता रहता है।

बता दें कि अभी नेहा अभी सोनी टीवी पर चल रहे इंडियन आइडल की जज हैं। नेहा इंडियन आइडल को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनके और उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण जो कि इंडियन आइडल के होस्ट भी हैं के साथ शादी की चर्चा थी। इंडियन आइडल के एक एपिसोड में ही स्टेज पर दोनों की शादी तय हुई थी। और सोशल मीडिया पर तो दोनों के शादी के कार्ड भी वायरल हो गए थे।

माना जा रहा है कि ये सब मजाक में हुआ था। और इसमें कोई सच्चाई नहीं थी। क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि आदित्य नारायण नेहा कक्कड़ को फ्लर्ट करते रहते हैं। वहीं एक एपिसोड में  90 के दशक के दो महान सिंगर उदित नारायण और अल्का याग्निक आए थे। साथ ही उदित नारायण की पत्नी भी वहां पहुँची हुईं थीं। बता दें कि इसी एपिसोड में नेहा कक्कड़ के माता पिता भी आए थे। यही कारण था कि नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण के शादी के चर्चे होने लगे थे।

Back to top button