समाचार

प्रेमिका ने शादी के लिए कर दिया मना, गुस्से में आकर प्रेमी ने उठाया ऐसा खतरनाक कदम, जानकर आप ..

एक प्रेमी ने प्रेमिका की कही और शादी तय होने के चलते उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने प्रेमी से विवाह करने से मना कर दिया था। जिसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। ये घटना बुधवार की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए उसके होस्टल गई थी और होस्टल में प्रेमी ने प्रेमिका का खून कर दिया। आरोपी प्रेमी का नाम कृष्णा तिवारी उर्फ डब्बू (23) बताया जा रहा है जो कि कोनी देवनंदन नगर का रहने वाला है। जबकि प्रेमिका का नाम प्रियंका बिल्हा (22) है।

प्रियंका बिल्हा सरकंडा स्थित नवीन कन्या कॉलेज की छात्रा थी और इस कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही थी। प्रियंका के घर वाले इंटरकास्ट लवमैरिज के लिए तैयार नहीं थे और उन्होंने प्रियंका का रिश्ता कई और तय कर दिया। परिवार वालों की बात को मानते हुए प्रियंका शादी के लिए राजी हो गई। जब कृष्णा को प्रियंका की शादी की बात पता चली तो वो गुस्सा हो गया और गुस्से में आकर उसने प्रियंका का कत्ल कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि प्रियंका कॉलेज के बहाने कृष्णा से उसके होस्टल मिलने गई थी और होस्टल में ही कृष्णा ने उसकी चाकू मार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद कृष्णा फरार हो गया। वहीं पुलिस को हत्या की सूचना होस्टल के प्रशासन ने दी जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने पाया की युवती प्रियंका का विवाह कही और तय हो गया था और जब कृष्णा को ये बात पता चली को उसने प्रियंका का खून कर दिया। खून करने के बाद कृष्णा अपने एक दोस्त के पास गया और उसने दोस्त से 500 रुपए उधार लिए। वहीं जब दोस्त ने कृष्णा से पैसों की जरूरत के बारे में पूछा, तब कृष्णा ने अपने दोस्त को प्रियंका की हत्या के बारे में बताया।

 

डेढ़ साल से करते थे प्यार

आरोपी प्रेमी कृष्णा तिवारी और प्रियंका बिल्हा करीब डेढ़ साल से एक दूसरे को जानते थे और एक दूसरे से प्यार करते थे। कृष्णा प्रियंका से शादी करना चाहता था। लेकिन प्रियंका और कृष्णा के घर वालों को इन दोनों का रिश्ता बिल्कुल नहीं पसंद था। कृष्णा ने अपने परिवार वालों को खूब मनाने की कोशिश की मगर घर वाले नहीं मानें। कृष्णा की बार-बार शादी करने की जिद्द से परेशान होकर कृष्णा को उसके घरवालों ने घर से निकाल दिया था। जिसके बाद कृष्णा बिलासपुर में राजस्व कॉलोनी में एक होस्टल में रहने लगा।

जब प्रियंका को कृष्णा के होस्टल में रहने की बात पता चली तो वो तुरंत उससे मिलने के लिए बिलासपुर चली गई। बुधवार को प्रियंका आखिरी बार कृष्णा से मिली और उसे अपनी शादी होने की खबर दी। जिसके बाद दोनों के बीच लड़ाई हो गई और लड़ाई के दौरान कृष्णा ने प्रियंका को चाकू मार दिया। प्रियंका के घरवालों के अनुसार कृष्णा 3-4 महीने पहले प्रियंका से शादी करने का प्रस्ताव लेकर आया थे लेकिन उन्होंने इस शादी के लिए मना कर दिया था।

Back to top button