अध्यात्म

शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद न करें ये 5 काम, इन्हें करने से रूठ जाती हैं लक्ष्मी मां

शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों का जि-क्र किया गया है जिनका पालन जरूर करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार जो लोग इन बातों का पालन नहीं करते हैं। उन्हें जीवन में बुरे दौरा का सामना करना पड़ता है। शास्त्रों में सूर्यास्त के बाद ऐसी पांच चीजें का जिक्र किया गया है जिन्हें भूलकर भी ना करें।

सूर्यास्त के बाद ना करें ये काम –

ना लगाएं चंदन

सूर्यास्त यानी रात के बाद कभी भी माथे पर चंदन ना लगाएं। शास्त्रों के अनुसार रात के समय चंदन माथे पर लगाने से सेहत खराब रहती है। इसलिए रात को सोत समय ये सुनिश्चित करें की आप अपने माथे पर चंदन का लेप ना लगाएं। वहीं रात को चंदन लगाने से जुड़ा अगर विज्ञान कारण देखा जाए तो,  सोते समय चंदन को माथे पर लगाने से चंदन सूखकर आंखों में गिर सकता है और ऐसा होने पर आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।

सादा दूध ना पीएं

दूध पीना सेहत के लिए उत्तम माना जाता है और कई लोग रात को सोते समय दूध जरूर पीया करते हैं। लेकिन शास्त्रों के अनुसार रात को सोते समय दूध पीना हानिकारक होता है और दूध पीने से जुकाम-खांसी की समस्या हो सकती है। दरअसल दूध की तासीर ठंडी होती है और रात को दूध पीने से जुकाम-खांसी होने का खतरा अधिक रहता है। शास्त्रों के मुताबिक रात को हमेशा केसर और हल्दी का दूध ही पीना चाहिए। केसर और हल्दी को दूध में मिलाने से सेहत पर अच्छा असर पड़ता है और शरीर बीमार नहीं पड़ता है।

रात को ना धूएं कपड़े

रात को कपड़े होना सही नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग रात को कपड़े होते हैं उन लोगों के घर में सदा लड़ाई ही रहती है। इसलिए आप कभी भी रात को कपड़े ना धोएं। इसके अलावा ऐसी भी मान्यता है कि रात में कपड़े धोने से और रात में उन्हें आसमान में सूखाने से कपड़े में निगेटिव एनर्जी प्रवेश करती है और जिस इंसान के वो कपड़े होते हैं उनके जीवन में परेशानी आना शुरू हो जाती है। इसलिए आप कभी भी रात के समय कपड़ों का ना धोंए और ना छत पर सूखाएं।

हमेशा खाना ढककर रखें

रात को सोने से पहले हमेशा खाना ढककर रखें। खाने की तरह ही दूध को भी कभी खुला ना छोड़ें। शास्त्रों के मुताबित रात को खाना और दूध खुला रखने से खाने में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाती है और ये खाना खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा ये भी माना जाता है कि खाने को ना ढकने से घर में अनाज की कमी होना शुरू हो जाती है।

बालों को ना काटे

सूर्यास्त के बाद कभी भी अपने बालों को ना काटें और ना ही हजामत करनाएं। कई लोगों सूर्यास्त के बाद बाल कटा लेते हैं या फिर शेव कर लेते हैं। जो कि शास्त्रों में गलत माना गया है। ऐसा करन से जीवन पर नकरात्मक असर होता है और धन हानि हो जाती है।

Back to top button