बॉलीवुड

निक जोनस के रोमांटिक सीन ने किया था प्रियंका को इम्प्रेस, इस वजह से हुई थीं डेट करने को मजबूर

फिल्म जगत में देसी गर्ल के नाम से मशहूर हुई प्रियंका चोपड़ा को आज लोग बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचानते हैं। इन्होंने अपने हुनर के दम पर अपनी पहचान बनाई है। आपको याद होगा कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकी सिंगर/एक्टर निक जोनस से शादी की। इतना ही नहीं इनकी शादी के समय खूब बवाल भी हुआ था, क्योंकि प्रियंका और निक की उम्र में करीब 10 साल का अंतर है और इसी वजह से लोग उन्हें बहुत ज्यादा ट्रोल करने लगे थे।

कैसे हुई मुलाकात?

हालांकि दोनों की शादी को एक साल हो चुके हैं और प्रियंका-निक एक दूसरे के साथ बेहद ही सुखी वैवाहिक जीवन जी रहे हैं। जब से इनकी शादी हुई है तभी से इनके रिश्ते को लेकर ढेरों सवाल लोगों के मन में आ रहे थे। जिसमें से एक सवाल यह भी था कि आखिर ये दोनों एक दूजे के करीब कैसे आये? इनके बीच प्यार कैसे हुआ? वहीं कुछ लोग तो यह भी कहने लगे कि पार्टियों में इन दोनों की मुलाकातों के बाद इनके बीच नजदीकियां बढ़ी और देखते ही देखते ये एक दूसरे को डेट करने लगे,लेकिन ये सब महज एक अफवाह थी।

पहले से करती थीं प्यार

पर अब जाकर शादी के इतने दिन बीत जाने के बाद खुद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इसका खुलासा किया कि आखिर ऐसी कौन सी बात थी, जिसकी वजह से वो निक के प्यार में पागल हो गईं। दरसअल, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस को डेटिंग से पहले ही अपना दिल दे चुकी थीं। इसके पीछे भी एक खास वजह छिपी हुई है।

जी हां, ये हम नही कह रहें बल्कि अमेरिकी मासिक महिला फैशन पत्रिका को दिए गए इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने इस बात का खुलासा खुद किया। दरअसल, इस इंटरव्यू में प्रियंका अपनी दिनचर्या से जुड़ी बातें बता रही थीं, जिस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते का ये रहस्य भी उजागर किया।

वीडियो देख हार बैठीं दिल

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि, “मैं सुबह सबसे पहले कोई गाना बजाती हूं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरी जिंदगी हमेशा से ही कुछ हद तक संगीतमय रही है और अब निक के साथ यह पूरी तरह से ही संगीतमय हो गई है। मैंने ‘क्लोज’ के वीडियो को देखने के बाद निक को डेट करने का फैसला लिया, यह मेरा पसंदीदा गाना है। निक से प्यार व शादी करने के पीछे भी यही वजह बन गयी”। आज इनके प्यार को देखकर कोई ये नही कह सकता कि प्रियंका ने निक को चुनकर कोई गलती की है। ये दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं।

हालांकि प्रियंका की शादी के बाद कई बार खबरें आई कि उनके ससुराल वाले अच्छे नहीं हैं, या फिर प्रियंका खुश नही हैं, लेकिन समय के साथ-साथ ये सारी बातें गलत व महज एक अफवाह साबित होते गईं। आज प्रियंका अपने पति व ससुरालवालों के साथ एक शानदार जीवन जी रही हैं, जिसका उदाहरण आपको प्रियंका के सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिल जाता है, जहां वह समय-समय पर घरवालों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

पढ़ें- ‘कहों ना प्यार हैं’ में पहले करीना कपूर थी हिरोइन, राकेश रोशन ने इस बड़ी वजह से निकाला था

Back to top button