समाचार

अनुराग कश्यप पर दिया इस सिंगर ने बड़ा बयान, कहा नाकामी बर्दाश्त नहीं, इसलिए PM का करते है अपमान

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान देते हुए नजर आते हैं। हाल ही में नागरिकता संशोधन विधेयक (Citizenship Amendment Act) के पास होने पर भी अनुराग कश्यप ने बीजेपी पार्टी की विचारधारा और मोदी पर जमकर हमला बोला था और इस कानून को देश के हित में नहीं बताया था। नागरिकता संशोधन विधेयक के अलावा अनुराग कश्यप कई बार मोदी पर निजी हमले करते हुए भी नजर आए हैं और ट्वीट कर अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी से उनकी डिग्री और बर्थ सर्टिफिकेट दिखाने की बात भी कही थी।

अनुराग कश्यप की और से किए जाने वाले इन्हीं ट्वीट को लेकर अब सिंगर और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अनुराग कश्यप को सलाह देते हुए कहा कि वो अपने काम पर ध्यान देंं।  इतना ही नहीं, सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अनुराग कश्यप को यहां तक कहा कि उन्हें नाकामी पचती नहीं है इसलिए वो समय समय पर पीएम मोदी का अपमान कर रहे हैं। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एक ट्वीट के जरिए ये बात कही है। हालांकि ट्वीट करने के कुछ ही समय बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया है।

अपने ट्वीट में सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अनुराग कश्यप पर निशाना साधते हुए कहा कि “भाई अपना काम पहले ढंग से करो, सैक्रेड गेम्स और घोस्ट स्टोरीज जैसे बकवास बनाते हो। आपको नाकामी पचती नहीं है। इसलिए आप पीएम मोदी को बेइज्जत करते हैं। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि “कॉन्फिडेंस भी किस्मत होती है और ये भगवान की देन है। जिस इंसान का आत्मविश्वास इतना कम है कि वो अपने कार्य पर ध्यान देने की जगह दूसरों को बेइज्जत कर रहा। ऐसा इंसान कैसे आगे बढ़ेंगे?”

अनुराग कश्यप को लेकर किया गया ये ट्वीट सुचित्रा कृष्णमूर्ति (Suchitra Krishnamoorthi) ने कुछ समय बाद डिलीट कर दिया। हालाकिं ये ट्वीट डिलीट करने के बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एक और ट्वीट किया और इस ट्वीट के जरिए लोगों को बताया कि उन्होंने इसलिए ट्वीट डिलीट किया क्यों वो इस मुद्दे पर तनाव नहीं चाहती हैं। ट्वीट करते हुए सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने लिखा कि हां मैने ट्वीट डिलीट कर दिया है। क्योंकि मैं तू तू मैं मैं का तनाव नहीं चाहती थी।

अनुराग कश्यप ने साधी चुप्पी

सुचित्रा कृष्णमूर्ति की और से आए इस ट्वीट पर अनुराग कश्यप की और से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं है। गौर है कि नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी नारजगी जताई थी और इन्हीं लोगों में से अनुराग कश्यप में एक हैं। नागरिकता संशोधन विधेयक के अलावा अक्सर अनुराग कश्यप पीएम मोदी के खिलाफ ट्वीट करते रहते हैं। एक बार तो अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी से उनकी पढ़ाई को लेकर सवाल किया था और मोदी से डिग्री दिखाने की मांग की थी। अनुराग कश्यप द्वारा किए जाने वाले इन ट्वीट को लेकर अक्सर ये विवादों में घिरे रहते हैं। वहीं अनुराग कश्यप के इन्हीं ट्वीट का जवाब सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने दिया है।

Back to top button