दिलचस्प

हो गया धोनी युग का पूरा अंत, BCCI ने सालाना अनुबंध से भी किया बाहर, अब ये खिलाड़ी होंगे शामिल

भारत के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ समय से क्रिकेट से दूर हैं। उनके क्रिकेट से सन्यास लेने की खबरों ने काफी तूल बांधा है लेकिन अब एक ऐसी खबर आ रही है जिससे उनके फैंस का दिल एक बार फिर टूट सकता है। क्योंकि अब हो गया धोनी युग का पूरा अंत, BCCI ने सालाना अनुबंध से भी किया बाहर, चलिए बताते हैं कि इसमें कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल होंगे।

BCCI ने सालाना अनुबंध से भी किया बाहर

BCCI ने गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों की सालाना अनुबंध सूची जारी की है। अक्टूर, 2019 से सितंबर 2020 के लिए एक लिस्ट सामने आई है उसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस लिस्ट से बाहर करने के बाद एक बार फिर उनके सन्यास लेने की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। माही को पिछले साल ए ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। 23 दिसंबर, 2004 को महेंद्र सिंह धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था और आखिरी वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेला था। भारत को अपनी कप्तानी में साल 2011 में वर्ल्ड कप जितवा चुके धोनी ने करियेर में 90 टेस्ट, 350 वन-डे और 98 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस नए अनुबंध में अब कप्तान विराट कोहली, सीमित ओवर्स के उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को A+ कैटेगरी में रखा गया है। ए श्रेणी में रविंद्रचरण अश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार चटेश्वर पुजारा, अजीन्कया रहाने, के एल राहुल, शिखर धवन, मोम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव और ऋषभ पंत को रखा गया है।

वहीं B+ श्रेणी में ऋधिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों के नााम रखे गए हैं। इसके अलावा C ग्रेड श्रेणी में केदार जाधव नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल किया गया है। मगर इन सबमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम कहीं भी नहीं है। जैसा कि आप जानते हैं कि एम एस धोनी साल 2003 से अब तक सबके फेवरेट खिलाड़ी रहे हैं जिनका नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास में दर्ज होगा। महेंद्र सिंह धोनी जितने बेहतरीन खिलाड़ी हैं उतने अच्छे ही इंसान भी हैं। उनके बारे में कोई भी विवाद आज तक सामने नहीं आया है और वे अक्सर अपने परिवार के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। इसके अलावा देश के प्रति भी उनके मन में एक अलग ही जज्बा जो हम सबने 15 अगस्त, 2019 को देख लिया जब वे भारत के जवानों के साथ 15 दिनों तक जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।

Back to top button