बॉलीवुड

बॉलीवुड की क्वीन ने खरीदा आलीशान प्रोडक्शन हॉउस, बहन रंगोली ने लिए दूसरे स्टार्स पर साधा निशाना

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कंगना रनौत एक बड़ा नाम हैं। अभी तक हमनें उनका अभिनय देखा है। लेकिन अब हम उन्हें प्रोडक्शन की दुनिया में भी जल्द ही देखने वाले हैं। कंगना रनौत बॉलीवुड की क्वीन भी कही जाती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म पंगा आने वाली है। जिसकी  सोशल मीडिया पर खूब चर्चा चल रही है। बता दें कि  पंगा का ट्रेलर रीलीज हो चुका है। और इस ट्रेलर को  खूब पसंद भी किया जा रहा है। लेकिन आज हम उनके आने वाले फिल्म पंगा की बात नहीं बल्कि उनके नए प्रोडक्शन हाऊस की बात करेंगे। कंगना रनौत ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाऊस मणिकर्णिका का इनॉगरेशन किया है। इसकी खबर सोशल मीडिया से मिली। इस खबर के मिलते ही लोग उन्हें बधाई संदेश भेजने लगे। इनॉगरेशन की फोटो  कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने अपने ट्विटर एकाउंट पर अपलोड किया था।

रंगोली ने अपने बहन कंगना के प्रोडक्शन हाऊस इनॉगरेशन पर लिखा कि  आज हम कंगना के प्रोडक्शन हाऊस का  इनॉगरेशन कर रहे हैं। बता दें कि ये एक स्टूडियो है। जहां आने वाले वक्त में फिल्मों का निर्माण भी किया जाएगा। इस प्रोडक्शन हाऊस का नाम मणिकर्णिका फिल्म है। अब तक कंगना बतौर अभिनेत्री ही काम करती थीं। अब वो खुद एक प्रोड्यूसर के तौर पर इंट्रोड्यूज होने वाली हैं। वो अब एक प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के रूप में भी काम करेंगी। उम्मीद की जा सकती है कि वो आने वाले समय में बॉलीवुड को कुछ अच्छे फिल्में देंगी।

कंगना तो बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मैदान  में उतरने ही वाली हैं। इनके अलावा इसमें उनके परिवार के लोग भी जुड़ सकते हैं। कंगना इस प्रोडक्शन हाऊस की मालकिन हैं। मतलब वो अब फिल्में प्रोड्यूस करेंगी। एक प्रोडक्शन हाऊस में कई तरह के डिपार्टमेंट होते हैं। इसमें से लीगल और फाइनेंशियल जैसे महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट की देखरेख उनके भाई करेंगे। बता दें उनके भाई का नाम अक्षत है। उन्होंने न्यूयॉर्क से पढ़ाई की है। न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में फिल्म प्रोडक्शन का अध्ययन किया है। मतलब ये कि वो प्रोडक्शन हाऊस का लीगल और फाइनेंशियल डिपार्टमेंट की देखरेख बहुत अच्छे से करेंगे।

कंगना का ये प्रोडक्शन हाऊस मुंबई के पाली हिल में स्थित है। यहां की एक शानदार फोटो शेयर करते हुए उनकी बहन रंगोली ने लिखा कि यह कंगना का मुंबई के पाली हिल प्राइम लोकेशन में स्टूडियो है, उसने ये सपना 10 साल पहले देखा था। और आज हमने इसे साकार होते हुए भी देखा। उन्होंने आगे कहा कि अगर लोग ईमानदारी और सच्चाई के साथ सबकुछ हासिल कर सकते हैं, क्यों लोग छोटी मोटी बंडलबाजी करते हैं और बेईमानी करते हैं। इस ट्वीट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंगना का सपना साकार होने से उनकी बहन को भी बहुत खुशी मिली है।

प्रोडक्शन हाऊस किसी का भी एक सपना ही होता है। अभी कंगना रनौत सिर्फ अभिनय के क्षेत्र में ही अपना जलवा बिखेर रही हैं। लेकिन आने वाले समय में वो  प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी अपना शत प्रतिशत देंगी। वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो अपने आने वाली फिल्म पंगा में दिखेंगी। इस फिल्म का उनके फैंस को बेसब्रीज इंतजार था।

Back to top button