विशेष

तो ये है महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस का राज, इस वीडियो में देखिये कैसे धोनी अपने डॉग्स को कराते हैं प्रैक्टिस!

भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास के सबसे करिश्माई कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी आज कल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बहुत दूर हैं, क्या आप जानते हैं कि आज कल धोनी क्या कर रहे हैं, आज कल वो अपनी कुछ खास चीजों को सहेज रहे हैं. दरअसल धोनी फिटनेस के दीवाने हैं. वो खुद तो फिट रहते ही हैं, अपने आसपास और खुद से जुड़े लोगों को भी हमेशा फिट रखने की कोशिश करते हैं.

आज कल उनसे जुड़े कुछ वीडियोज़ बहुत ज्यादा वायरल हो रहे हैं, उनका एक वीडियो हमारे हाथ लगा है, हम आपको दिखाएंगे कि किस तरह से धोनी फिटनेस बनाये रखने के लिए तत्पर रहते हैं. धोनी अपने पालतू कुत्तों को अक्सर फिटनेस प्रैक्टिस कराते हैं. ये प्रैक्टिस बेहद सख्त और कठिन होती है. आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि धोनी के डॉग्स कितनी मुस्तैदी से प्रैक्टिस करते हैं. जिस तरफ धोनी की नजरें जाती हैं. उनके डॉग्स की नजरें अपने आप उधर चली जाती हैं.

आप इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके डॉग्स को कितनी टफ ट्रेनिंग की आदत है. इस वीडियो को देखकर आप समझ सकते हैं कि धोनी आखिर इतने अच्छे विकेट कीपर क्यों है, धोनी का स्टैमिना, धोनी की फुर्ती अपने आप में ग़ज़ब की है. विकेट के आसपास से गुजरने वाली शायद ही कोई गेंद होगी जो उनके चंगुल से बच जाये इतना ही नहीं धोनी के थ्रो कभी फेल नहीं हुए, धोनी के थ्रो हमेशा सटीक होते हैं. उनकी सक्सेस के पीछे कहीं न कहीं इस तरह की टफ ट्रेनिंग और प्रैक्टिस का बहुत बड़ा हाथ है.

देखिये इस वीडियो में किस तरह से धोनी अपने डॉग्स को ट्रेनिग दे रहे हैं-

Back to top button