बॉलीवुड

शहनाज गिल को सलमान ने लगाई फटकार, कहा- ‘मेरे सामने रोने-धोने से…’

रिएलिटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन रनिंग है। शो के होस्ट बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान हैं। वैसे तो ये शो पूरे सप्ताह आता है। लेकिन सलमान खान सिर्फ दो दिन शनिवार और रविवार को ही शो के होस्टिंग के लिए आते हैं। सलमान खान टाइम टाइम पर शो के कंटेस्टेंट की क्लास लगाते रहते हैं। और ऐसा माना जा रहा है कि इस वीकेंड सलमान खान शो के कुछ कंटेस्टेंट को फटकार लगाएंगे। जिसमें उनकी फेवरेट कंटेस्टेंट भी शामिल है। बता दें कि बिग बॉस के 13वें सीजन में पंजाब की कैटरीना कैफ कही जानी वाली शहनाज गिल भी हैं। और बताया जाता है कि ये सलमान खान की सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट हैं। सलमान खान इस वीकेंड शहनाज गिल   को फटकार लगाते दिखेंगे।

वीकेंड का प्रोमो वीडियो आ चुका है। और इसमें सलमान खान शहनाज गिल से नाराज दिख रहे हैं। वीडियो में सलमान, शहनाज के नखरे से भी चिढ़ रहे हैं। सलमान प्रोमो वीडियो में शहनाज से कहते हुए दिख रहे हैं कि हर कोई बोलता है कि वह जलती है। सलमान के ऐसा कहने के बाद वो जोर जोर से रोने लगती है। वीडियो में शहनाज कहती हुई दिख रही है कि उसके साथ धोखा हुआ है। इसके आगे वह सलमान से रिक्वेस्ट करते हुए कह रही है उसे घर में नहीं रहना है, उसे घर से बाहर जाना है।

सलमान खान साफ चेतावनी देते हुए दिख रहे हैं। सलमान कह रहे हैं कि वो ड्रामा न करे क्योंकि वह इज्जत से पेश आता है। तो वह भी उम्मीद जताता है कि उसे भी इज्जत मिले। सलमान का इशारा उस एपिसोड के बारे में था जिसमें शहनाज बैठकर रो रही थी। उस एपिसोड में शहनाज रो रोकर कह रही थी कि उसे घर से बाहर निकालो।

शहनाज का ये व्यवहार सलमान को और भी ज्यादा गुस्सा दिला दिया। इसे देखने के बाद सलमान बिग बॉस मेकर्स को कहते हैं कि मेन गेट खोल दो और शहनाज को बाहर निकालो। सलमान के फटकार के बाद शहनाज जोर जोर से रोने लगती है। सलमान के डांट के बाद शहनाज मेन गेट के पास जाकर रोने लगती है। इसके बाद उनके पास शो के दूसरे कंटेस्टेंट सिद्दार्थ शुक्ला आते हैं, लेकिन वो किसी से भी बात करने को तैयार नहीं होती है। और लगातार रोती जाती है।

 

बता दें कि शो में शहनाज गिल को लेकर पूरे घर में चर्चा है। सभी ये कहते हैं कि शहनाज, शो के दूसरे कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा से जलती हैं। यहां तक कि उनके दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला तक ने भी ये कह दिया था शहनाज माहिरा से जलती है। इसके बाद शो के दौरान ही शहनाज ने सिद्धार्थ को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद काफी गर्म माहौल हो गया था। और शो में माहिरा की शहनाज के साथ फिर से लड़ाई हो गई थी। इस झगड़े के बाद माहिरा शर्मा काफी परेशान हो गई थी। परेशान होकर वो रोने भी लगी थी। इसके बाद से ही सभी कहते हैं कि शहनाज गिल जलती हैं। इस बात को सलमान खान ने भी दोहराया है। अब देखना होगा वीकेंड में कि सलमान खान कैसे फटकार लगाते हैं और आगे क्या होता है।

Back to top button
?>