बॉलीवुड

सलमान खान ने शाहरुख पर लगाया फिल्म की कहानी चुराने का आरोप, कहा- उसने मेरी कहानी चुराई और..

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपने पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के जरिए घर-घर में काफी प्रचलित हो गए हैं। उनका ये शो हर कोई पसंद करता है और इस साल इसका 13वां सीजन काफी धमाकेदार तरीके से चल रहा है। इस शो में कई सितारे अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आते हैं और इस बार अजय देवगन और काजोल शो में अपनी फिल्म ताण्हाजी के प्रमोशन के लिए आए थे। सभी जानते हैं कि ये तीनों बहुत अच्छे दोस्त हैं तो ऐसे में इन्होंने कई निजी बातें की जो हर किसी को पता चली। इसी बीच सलमान खान ने शाहरुख पर लगाया फिल्म की कहानी चुराने का आरोप, चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला।

सलमान खान ने शाहरुख पर लगाया फिल्म की कहानी चुराने का आरोप

अजय देवगन, काजोल और सलमान खान ने अपने-अपने निजी जिंदगी के बारे में बात की। तो इसी बीच सलमान ने बताया कि उन्हें अपनी इंग्लिश टीचर से प्यार हो गया था। उनका नाम किरण था और वे उन्हें बहुत पसंद करते थे। तभी काजोल ने मजाकिया तौर पर कह दिया कि वहीं से शुरु हुआ था क क क किरण। इसपर सलमान ने कहा, ‘मैंने शाहरुख को इस बारे में बताया था तो उसने इसपर पूरी फिल्म ही बना डाली।’ ये कहते-कहते सलमान हंसते हुए लोट-पोट हो जाते हैं। इसके बाद हंसते हुए सलमान खान कहते हैं कि किसी भी चीज का क्रेडिट दूसरे को नहीं देना चाहिए। आपको बता दें कि साल 1993 में फिल्म डर आई थी जिसे यश चोपड़ा ने बनाई थी और इसमें शाहरुख खान, सनी देओल के साथ जूही चावला मुख्य किरदार में थी। इसमें शाहरुख का डायलॉग क क क किरण काफी फेमस हुआ था। इस फिल्म के बाद ही शाहरुख का परचम इंडस्ट्री में लहराया था और ये भी जान लीजिए कि इसमें शाहरुख का किरदार पहले आमिर खान को ऑफर हुआ था लेकिन वे निगेटिव किरदार नहीं करना चाहते थे इसलिए शाहरुख ने इसे किया था।

सलमान खान, काजोल और अजय देवगन ने इस शो में खूब मजे किए और इनकी फिल्म ताण्हाजी 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसी के साथ दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक भी रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि सलमान खान, काजोल और शाहरुख खान ने फिल्म कुछ-कुछ होता है में साथ काम किया था। साल 1998 में आई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, हालांकि इसमें सलमान का कैमियो था और ये रोल उन्होंने अपने दोस्त शाहरुख के कहने पर किया था जिसके लिए उन्होंने कोई चार्ज नहीं लिया था।

Back to top button
?>