राशिफल

10 जनवरी को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें किस राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को लगने जा रहा है। इस ग्रहण का असर अलग अलग राशियों पर अलग अलग पड़ेगा, जिसकी वजह से आपको यह जानना ज़रूरी है कि आपकी राशि पर इसका कैसा असर होगा? बता दें कि इस ग्रहण का असर कुछ राशियों के लिए बहुत ही ज्यादा घातक है, ऐसे में सावधान रहने की ज़रूरत है।


1.मेष राशि
चंद्र ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए ठीक साबित होगा। इसके प्रभाव से मेष राशि के जातकों में काफी एनर्जी देखने को मिलेगी। सावधान रहने की ज़रूरत है, क्योंकि ग्रहण का असर परिवार के किसी सदस्य पर बुरा पड़ सकता है। इस दौरान यात्रा करना लाभकारी होगा।
2. वृषभ राशि
चंद्र ग्रहण का असर वृषभ राशि के लिए अच्छा नहीं रहेगा। इस दौरान धन का नुकसान हो सकता है। इसीलिए वाणी पर संयम रखें, ताकि कुछ अनिष्ट न हो। परिवार में कलह के योग हैं।
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा, ऐसे में उन्हें सावधान रहने की ज़रूरत है। बता दें कि इस दौरान आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। साथ ही स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है।
4. कर्क राशि
बताते चलें कि कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण काफी प्रभावशाली रहेगा। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं, अचानक से कोई मुसीबत आपका दरवाजा खटका सकती है।

5. सिंह राशि
चंद्र ग्रहण सिंह राशि के ग्या रहवें भाव में लगने जा रहा है, जिसकी वजह से उन्हें बहुत ही ज्यादा फायदा मिलने वाला है। बता दें कि आपके आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति ठीक हो सकती है।
6. कन्या राशि
कन्यात राशि के लिए चंद्र ग्रहण का असर न ज्यादा ठीक और न ही ज्यादा बुरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार हैं, तो आप अपना ज़रूर ख्याल रखें। ऑफिस में काम करने वालों के लिए मुश्किल रहेगी।
7. तुला राशि


तुला राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण नवें भाव में लग रहा है। इस वजह से आपके काम बिगड़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद में फंस सकते हैं, जिसकी वजह से आपको काफी परेशानी हो सकती है।
8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण काफी बुरा हो सकता है। इस दौरान आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं या फिर धन हानि हो सकती है, ऐसे में अपना ध्यान रखें।
9. धनु राशि
धनु राशि के लोगों को अपने पारिवारिक जीवन में ध्यातन देने की जरूरत है, क्योंकि ग्रहण का असर बुरा है। ग्रहण के चलते रिश्तोंं पर प्रभाव पड़ेगा
10. मकर राशि


मकर राशि के लिए ग्रहण का अच्छा् परिणाम होगा, जिसकी वजह से आपको सफलता मिलेगी। हालांकि, आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की ज़रूरत है।
11. कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ है। प्रेम संबंधों के लिए भी समय ठीक रहेगा, लेकिन परिवार की तरफ से कोई बुरी खबर मिल सकती है, ऐसे में परिवार के संपर्क में रहें।
12.मीन राशि
अंत में बता दें कि चंद्र ग्रहण मीन राशि के लोगों के लिए चौथे भाव में लगने जा रहा है। इस दौरान आपको लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है।

Back to top button