बॉलीवुड

न्यू ईयर पर प्रियंका चोपड़ा ने पहनी थी इतनी कीमती ड्रेस, वायरल हो रहा है प्राइज़

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल और लुक के लिए जानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने लुक और स्टाइल से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं। उनके फैशन सेंस की तारीफ हर कोई करता है, जिसकी वजह से वे लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा जो भी ड्रेस पहनती हैं, वह सुर्खियों में आ ही जाती है। इसी कड़ी में उन्होंने न्यू ईयर पर भी एक खास ड्रेस पहना था, जिसकी कीमत की चर्चा चारों तरफ हो रही है। इतना ही नहीं, हर कोई उनके इस ड्रेस की कीमत जानने के लिए उत्साहित है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा अब पूरी तरह से विदेशी रंग में रंग चुकी हैं, लेकिन उनके पहनावे में आज भी देसी लुक ही झलकता है। खैर, यहां हम बात उनके न्यू ईयर लुक की कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने गाउन पहना हुआ था। बता दें कि न्य़ू ईयर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेहद रोमांटिक तरीके से सेलिब्रेट किया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ था। इतना ही नहीं, इस वीडियो के बाद अब उनके ड्रेस की चर्चा की जा रही है, जो कि काफी महंगी बताई जा रही है।

पिंक गाउन में प्रियंका चोपड़ा ने ढाया था कहर

 

View this post on Instagram

 

2019 was one of the most incredible years of my life. I can’t wait to see all that 2020 has to bring. Happy new year to everyone!

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on


बताते चलें कि न्यू ईयर पर प्रियंका चोपड़ा पिंक गाउन पहने हुए नज़र आ रही थी, जिसे सभी बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस लुक में प्रियंका चोपड़ा बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा कुछ भी पहनती हैं, उसमें वे चांद की तरह खूबसूरत ही लगती हैं और उनके फैंस उनके लुक पर दीवाने हो जाते हैं। मतलब साफ है कि प्रियंका चोपड़ा का पिंक गाउन उनके फैंस को खूब पसंद आया और कई लोग उनकी तरह ये गाउन पहनना भी चाहते हैं, तो इसके लिए इसकी कीमत की जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने पहनी थी इतने की गाउन


न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने पिंक गाउन सेलेक्ट किया था, जिसकी कीमत ऑनलाइन 63 हजार रुपये बताई जा रही है। इस गाउन का लुक काफी अच्छा लग रहा है। आप भी इस गाउन की कीमत ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और उनकी तरह लुक अपना सकते हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर डिजाइनिंग ड्रेस ही पहनती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने ऑनलाइन ड्रेस पहनी, जो कि अपनी कीमत की वजह स सुर्खियों में है।

इस तरह से किया था न्यू ईयर सेलिब्रेट

31 दिसंबर की रात प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। दरअसल, इस रात उनके पति लाइव परफार्म कर रहे थे, जिस दौरान दोनों ने किस करके न्यू ईयर का वेलकम किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया। इस वीडियो में दोनों बहुत ही ज्यादा क्य़ूट लग रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों ने एक दूसरे के साथ कई बार किस किया था और लोगों को न्यू ईयर विश किया था।

Back to top button
?>