बॉलीवुड

दीपिका के लिए रणबीर ने दी इतनी बड़ी कुर्बानी, चुका रहे हैं लाखों रूपए

बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट जोड़ी रणबीर सिंह और दीपिका  पादुकोण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। और इस बार दोनों के चर्चा में आने का कारण भी बड़ा मजेदार है। किसी फिल्म में काम करने को लेकर या किसी आपसी मामलों के कारण सुर्खियों में नहीं बल्कि एक फ्लैट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आपको बता दें कि दीपिका का घर मुंबई केे प्रभादेवी में ब्यूमोंड टावर में है। जानकारी के लिए बता दें कि ब्यूमोंड टावर 33 माला ऊँचा बिल्डिंग है। इस 33 माले के बिल्डिंग में 26वां फ्लोर दीपिका का है। और उनके पति रणबीर सिंह ने इसी बिल्डिंग में 14वें माले पर एक खरीदा है।  तो आइये जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

आपको बता दें कि रणबीर सिंह ने ये पूरा घर सिर्फ 3 साल के लिए किराये पर लिया है। अब देखना होगा कि क्या रणबीर और दीपिका अलग अलग घरों में रहेंगे? मालूम हो कि रणबीर सिंह इस घर के लिए पहले दो साल 7 लाख 25 रूपय़े प्रतिमाह की दर से किराया देंगे तो अगले साल यानी तीसरे साल 7 लाख 97 हजार रूपए किराया देंगे। यानी तीसरे साल में रणबीर को करीब 8 लाख  रूपए प्रतिमाह किराया देना होगा।

बॉलीवुड के मोस्ट एनर्जेटिक एक्टर और अपने जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले रणबीर इस घर में अपने माता पिता को भी साथ रखेंगे।  ऐसी खबर आ रही है कि इस अपार्टमेंट में रणबीर के माता पिता भी रहेंगे। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि इस घर का रेंट रजिस्ट्रेशन रणबीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी के नाम पर हुआ है। तो साफ है कि इस घर में रणबीर के माता पिता साथ रहेंगे। घर के लिए सिक्योरिटी या कहें डिपॉजिट एमाउंट तकरीबन 45 लाख रूपए दिया गया है।  इस अपार्टमेंट के साथ 2 कार पार्किंग भी मिलेगी।

वहीं कुछ ऐसी भी खबर आ रही है कि इस घऱ में सिर्फ उनके माता पिता ही रहेंगे। इसलिए इसे उनके पिता के नाम पर रजिस्ट्रेशन कराया गया है। तो ऐसा कहा जा रहा है कि इस बिल्डिंग के 26वें माले पर दीपिका और रणबीर साथ रहेंगे। और 14वें माले पर जो नया घर लिया गया है, उस पर सिर्फ रणबीर सिंह के माता पिता ही रहेंगे। रणबीर ने नया घर इसी बिल्डिंग में इसलिए लिया है ताकि सभी  लोग एक साथ एक जगह पर रह सकें।

जहां तक बात रणबीर और दीपिका की है तो दोनों सोशल साइट्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। और अपने एक्टिविटीज की फोटो अपने फैंस तक पहुँचाते रहते हैं। दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया और उसके बाद दोंनों ने शादी की। दोनोें को एक साथ कई बार साथ घूमते और मस्ती करते देखा जा सकता है।

वहीं दोंनो के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो दीपिका पादुकोण छपाक में नजर आने वाली हैं। बता दें कि इस फिल्म को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है। छपाक 10 जनवरी 2020 को  पर्दे पर आने वाली है। वहीं रणबीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव पर बनी फिल्म 83 में नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म में दीपिका और रणबीर साथ नजर आएंगे।

Back to top button