अध्यात्म

1 जनवरी के दिन सूर्य को जल चढ़ाते समय बोल दें ये मंत्र, खुशियों के साथ गुजरेगा पूरा साल

नए साल के पहले दिन धार्मिक कार्य करना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि साल के पहले दिन धाार्मिक कार्य करने से पूरा साल अच्छे से गुजरता है और किसी भी तरह ही परेशानी जीवन में नहीं आती है। साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को कौन से कार्य करना शुभ होता है। उसकी जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं और हो सके तो आप भी साल के प्रथम दिन इन कार्यों को करें।

खुशियों के साथ गुजरेगा पूरा साल, बस पहले दिन करें ये उपाय

इष्टदेव की पूजा

1 जनवरी के दिन अपने इष्टदेव को जरूर याद करें और इष्टदेव की पूजा करें। इष्टदेव की पूजा करने से साल भर आपको सकारात्मक फल मिलेगा और नया साल खुशियां से भर जाएगा।

सूर्य को दें अर्घ्य

साल के प्रथम दिन सूर्य देव को सुबह के समय जल जरूर अर्पित करें। सूर्य देव को अर्घ्य देने से शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है और कई तरह के रोगों से रक्षा होती है। सूर्य को अर्घ्य देने हेतु कलश में ताजा जल भर दें। इस जल में चावल, फूल और चंदन डाल दें। इस पानी से सूर्य देव को अर्घ्य दें। अर्घ्य देेते समय सूर्य मंत्र जैसे ऊँ सूर्याय नम: ऊँ खगाय नम:, ऊँ भास्कराय नम:, ऊँ रवये नम:, ऊँ भानवे नम:, ऊँ आदित्याय नम: मंत्रों का जाप भी करें। इन मंत्रों का जाप करने से बुद्धि और स्वास्थ्य सही बना रहते हैं। वहीं अर्घ्य देने के बाद सूर्य देव की पूजा करें और उनके सामने धूप जालकर सूर्य मंत्र स्तुति का पाठ करें।

सूर्य मंत्र स्तुति

नमामि देवदेवशं भूतभावनमव्ययम्। दिवाकरं रविं भानुं मार्तण्डं भास्करं भगम्।।

इन्द्रं विष्णुं हरिं हंसमर्कं लोकगुरुं विभुम्। त्रिनेत्रं त्र्यक्षरं त्र्यङ्गं त्रिमूर्तिं त्रिगतिं शुभम्।।

करें शिव की पूजा

साल के प्रथम दिन सुबह स्नान करके शिवलिंग का जलाभिषेक करें। जलाभिषेक करते समय शिवलिंग पर दूध, फल, फूल और इत्यादि चीजें भी जरूर अर्पित करें और भगवान से कामना करें की आपका नया साल अच्छे से गुजरे।

शाम के समय करें हनुमान की पूजा

हनुमान जी की पूजा करने से आपकी रक्षा कई प्रकार के खतरों से होती है। इसलिए नए साल के पहले दिन शाम के समय हनुमान जी की पूजा भी करें। हनुमान जी की पूजा करते समय उनके सामने एक दीपक जलाएं और उन्हें लाल रंग का चोला अर्पित करें। इसके बाद हनुमान चालीसा पढ़ें।

पीपल पर चढ़ाए जल

पीपल के पेड़ की पूजा करें और पेड़ पर जल चढ़ाएं। जल चढ़ाने के बाद पेड़ की सात परिक्रमा लें और पेड़ के पास पांच दीपक जला दें। इसके बाद एक पीपल का पत्ता लेकर उसपर शुभ लाभ चंदन की मदद से लिख दें और इस पत्ते को तिजोरी में रख दें। ये उपाय करने से साल भर धन में बरकत होगी और घर में सुख शांति बनीं रहेगी।

करें पवित्र नदी में स्नान

1 जनवरी के दिन पवित्र नदी के पानी से स्नान करें। ऐसा करने से पाप दूर हो जाते हैं। इसके अलावा हो सके तो तीर्थ यात्रा भी करें और साल की शुरूआत भगवान के दर्शन के साथ करें।

Back to top button