स्वास्थ्य

इन फलों और सब्जियों का जूस पीकर रखें घातक रोगों को अपने से दूर

फलों और सब्जियों को सेहत के लिए उत्तम माना जाता है और इन्हें खाने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। सर्दी के मौसम में गाजर, मूली और चुकंदर का सेवन करना उत्तम होता है। सब्जियों का जूस पीने से ना केवल पेट बल्कि चेहरे पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है और कई रोग सही हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं किन सब्जियों और फलों का जूस पीने से कौन से रोगों को दूर किया जा सकता है।

वजन कम करने के लिए

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वो रोज नींबू का रस शहद के साथ पीएं। गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर शहद मिला दें और रोज सुबह खाली पेट इस पानी को पीएं। ये पानी पीने से पेट अंदर हो जाता है।

ब्लड प्यूरिफिकेशन के लिए

ब्लड प्यूरिफिकेशन यानी खून साफ ना होने पर भी कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर जिन लोगों का खून साफ नहीं होता है। उन लोगों को मुंहासें खूब होते हैं और चेहरे की रौनक खत्म हो जाती है। अगर आपका खून साफ नहीं है तो आप ब्लड प्यूरिफिकेशन करने के लिए  नींबू, गाजर, चुकंदर, पालक, सेब, तुलसी और नीम में से किसी भी चीज का रस रोज पीया करें। इन चीजों का रस पीने से खून एकदम साफ हो जाता है और चेहरा चमकने लग जाता है।

हाई ब्लड प्रेशर के लिए

उच्च रक्तचाप के मरीज  गाजर, अंगूर, मोसंबी और ज्वारों का रस पीया करें। इन चीजों का रस पीने से उच्च रक्तचाप सही हो जाता है और नियंत्रण में आ जाता है। जबकि लो ब्लड प्रेशर होने पर मीठे फलों का रस पी या करें।

पीलिया के लिए

पीलिया का रोग होने पर अंगूर, सेब, रसभरी और मोसंबी का जूस पीया करें। इनका जूस पीने से पीलिया का रोग दूर हो जाता है। इसके अलावा गन्ने का रस पीने से भी इस रोग से लड़ने में मदद मिलती है।

मुहांसों हटाने के लिए

मुंहासे होने पर करेले, गाजर, तुलसी, पालक, चुकंदर, मूली का जूस पीना फायदेमंद होता है। इन चीजों का जूस नियमित रूप से पीने से मुंहासे दूर हो जाते हैं और इनसे आराम मिल जाता है।

एसिडिटी के लिए

एसिडिटी होने पर रोज गाजर, पालक, खीरा, मोसंबी और संतरे में से किसी भी चीज का जूस पीना लाभकारी साबित होता है। इन चीजों का जूस पीने से एसिडिटी एकदम दूर हो जाती है और पेट को आराम पहुंचता है।

सुंदर त्वचा पाने के लिए

सुंदर त्वचा पाने के लिए नारियल पानी रोज पीया करें। नारियल पानी पीने से चेहरे पर निखार आ जाता है और चेहरा खिला हुआ नजर आता है। इसके अलावा टमाटर का जूस पीना भी चेहरे के लिए लाभकारी होता है।

खून बढ़ाने के लिए

शरीर में खून की कमी होने पर टमाटर, गाजर और पालक का जूस पीया करें। इन सब्जियों का जूस रोज पीने से एक हफ्ते के अंदर ही खून का स्तर बढ़ जाएगा और शरीर की कमजोरी दूर हो जाएगी।

आंखों के लिए

आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए गाजर और धनिए का रस पीना उत्तम माना जाता है। नियमित रुप से इनका रस पीने से आंखों की रोशनी भी बढ़ जाती है।

Back to top button