राशिफल

मासिक राशिफल: साल के पहले महीने में इन 5 राशियों का बदलेगा भाग्य, घर व कारोबार में होगी बरकत

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की इस साल का पहला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? हम आपको जनवरी महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो पढ़ें Rashifal January 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने आप पारिवारिक मामले सुलझ सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और अपनी सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। कुछ मामलों में आपका मनोबल कमजोर हो सकता है। परिश्रम तो करेंगे परन्तु उसकी दिशा शायद ठीक नहीं रहेगी और इस कारण लाभ की उम्मीद कम ही हैं।

प्यार के विषय में : इस महीने प्रेम संबंधों को सामान्य रखने लिए और परिश्रम करना होगा।

करियर के विषय में : अनजान व्यक्ति से लेन-देन न करें, नुकसान हो सकता है। बिजनेस पर असर पड़ेगा। खर्चा भी बढ़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत अच्छी रहेगी और मानसिक रुप से भी खुद को मजबूत और खुद को शांतचित और सहज महसूस करेगें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस महीने कानूनी विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। नौकरीपेशा लोग पुरानी गलतियां न दोहराएं। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में दिलचस्पी लेंगे और नए आईडिया पर काम करेंगे। अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखने में हिचकिचाहट हो सकती है। स्टॉक मार्केट में मुनाफा होने की भी संभावना बनी हुई है, तो निवेश के लिए भी सही समय है। संतान के कारण कुछ कठिनाई उत्पन्न होने की सम्भावना बन रही है।

प्यार के विषय में : इस महीने आप अपने प्रेम संबंध में आने वाली परेशानियों को हल करने में सफल रहेंगे।

करियर के विषय में : इस महीने करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों की इनकम बढ़ सकती है।

हेल्थ के विषय में : आपको या परिवार के किसी सदस्य को कोई पुराना रोग परेशान कर सकता हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस माह आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज ज्यादा रहेगा। रिश्तों के मामलों में समय कठिन ही रहेगा। संभल कर चलें। किसी से भी वाद-विवाद की स्थिति से बचें, इससे आपको नुकसान हो सकता है। किसी नए बिजनेस को लेकर विचार बन सकता है। किसी रिश्तेदार से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। आपका अधिकतम समय उलझनों को सुलझाने में जाएगा।

प्यार के विषय में : इस महीने आपको अपने पार्टनर से प्यार और सम्मान मिल सकता है।

करियर के विषय में : टेक्निकल फील्ड के स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। नए लोगों से बिजनेस में फायदा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : मौसम की प्रतिकूलता स्‍वास्‍थ्‍य पर असर डाल सकती है इसलिए सचेत रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जनवरी में घर में मांगलिक कार्य के योग है। मित्रों का खूब सहयोग मिलेगा परन्तु साझेदारी के कार्यं में लगातार सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा धोखा मिल सकता हैं। असुरक्षा की भावना आप पर हावी हो सकती हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना प्रगति का सूचक है। माह का अंत करियर या शिक्षा के मामलों में परिश्रम के साथ सफलता दिलाने में सक्षम होगा।

प्यार के विषय में : इस महीने आपके प्रेम संबंध में रोमांस बना रहेगा।

करियर के विषय में : करियर में कुछ नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी बदलते हैं, तो यह आपके फेवर में रहेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस महीने पुरानी समस्याएं निपटा लेंगे। आप अपने महत्वपूर्ण कार्य को आगे खिसका सकते हैं। नई तकनीक अपनाएंगे या तकनीकी कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। मन में नई उमंगे आएंगी। लालच से बचना होगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के मामलों में बहुत प्रयास की आवश्यकता है। इस महीने आपके खर्चों में इजाफा हो सकता है।

प्यार के विषय में : पार्टनर की भावनाओं को समझें। पार्टनर को आपके साथ की जरूरत होगी।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। आपके साधारण काम से भी कार्यक्षेत्र पर भारी असर पड़ेगा।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोगों से इस महीने छुटकारा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह सुख-सुविधा वाला रहेगा। कार्यों में सफल होने के लिए इस महीने आप पूरी निष्ठा और कठिन परिश्रम के साथ कार्य करते हुए दिखाई देंगे। गलत निर्णय या गलत आदतों के कारण आर्थिक हानि का प्रबल संकेत है। माह के अंतिम भाग में समय कई मामलों में अनुकूल होगा। इस महीने धन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों के लिए यह महीना सर्वोत्तम है।

करियर के विषय में : बिजनेस में बड़ा फायदा मिल सकता है। स्टूडेंट्स को भी सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : जनवरी में पुराने रोग बढ़ने की संभावना है। ज्यादा भोजन न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस महीने लक्ष्य प्राप्ति में सफल होने के कारण आपकी इज्जत बढ़ेगी। तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में उन्नति वाला रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपकी शक्ति और दबदबा बढ़ गया है। इस महीने आपकी बौद्धिक क्षमता थोड़ी धीमी हो सकती है, जिसके कारण आपको निर्णय लेने में परेशानी होगी। करीबी लोगों से लगातार सावधान रहने की सलाह है। भाइयों को कष्ट संभावित है।

प्यार के विषय में : आपके आकर्षण के प्रेम प्रसंग में बदलने की संभावना है।

करियर के विषय में : व्‍यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने कार्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है।

हेल्थ के विषय में : बीमार लोगों की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वालों के लिए जनवरी का महीना बेहद खास होने वाला है। परिवार से सहयोग मिलेगा। कुछ जरूरी कामों में रुकावटें आने की भी संभावना है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकारी नाराज रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खट्टे-मीठे पल आएंगे। इस महीने फिजूल खर्ची भी हो सकती है। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी परेशान करेंगे, लेकिन आप अपनी बुद्धि से समस्या सुलझा लेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ संबंध मधुर बनाने की कोशिश करेंगे। आप भावनाएं समझने और समझाने में सफल रहेंगे।

करियर के विषय में : इस महीने नौकरी को लेकर आकर्षक प्रस्‍ताव सामने आ सकता है।

हेल्थ के विषय में : अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। क्योंकि इस महीने सेहत कमजोर रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। काम में मन लगाने की भी कोशिश करते रहें। आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील भी हो सकते हैं। आप कोई ऐसी बात कह सकते हैं, जिससे समस्या बढ़ जाएगी। इस महीने में आपको कई सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। फायदेमंद निवेश के मौके मिल सकते हैं। आपको कामकाज का पुरस्कार मिल सकता है।

प्यार के विषय में : अगर आप लम्बे समय से पार्टनर की खोज में हैं तो इस महीने आपकी खोज पूरी हो सकती है।

करियर के विषय में : कार्यस्थल पर माहौल आपके अनुकूल होगा।

हेल्थ के विषय में : इस महीने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वाले इस महीने सोच-समझकर आगे बढ़ें। लोगों की बातों में न आएं। आपको आर्थिक रूप से इस महीने कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह भाग्य उन्नति वाला रहेगा। भावनाओं को नियंत्रण में रखें। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं। पारिवारिक तनाव कुछ कम हो सकता है और आपको पिता से मदद मिलेगी।

प्यार के विषय में : इस महीने आपकी लव लाइफ में सुधार आता दिखाई दे रहा है।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा और बिजनेस वालों को सावधान रहना होगा। स्टूडेंट्स के लिए महीना सामान्य रहेगा।

हेल्थ के विषय में : एसिडिटी से परेशान हो सकते हैं। सावधान रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह महीना आकस्मिक लाभ वाला रहेगा। अधिकारियों के साथ मुलाकात महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इस महीने आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। गोपनीय कामों को लेकर कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। विपरीत लिंग के लोगों से परामर्श करके करियर या व्यापार से सम्बंधित निर्णय लेंगे तो कुछ लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर से इमोशनल सपोर्ट मिलेगा। संभव है कि आप पार्टनर की बजाय काम की ओर ध्यान दें।

करियर के विषय में : कार्य सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत का खास ख्याल रखें, संभावना है कि आपको कोई बड़ा रोग सता सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

जनवरी में कई तरह से धन लाभ होने की संभावन बन रही है। किसी अनजान से दोस्ती होगी। निवेश करने तथा अनुमान के आधार पर पैसा लगाने के लिए यह महीना मीन राशि वालों के लिए उत्तम नहीं है। फालतू चीजों पर भी खर्चा बढ़ सकता है। पत्नी पक्ष से सहयोग मिलेगा। जिस आर्थिक तंगी का आप शिकार थे, वह समस्या इस महीने दूर होती दिखाई दे रही है। रिश्तों को भी बेहद संभल कर रखने का प्रयास करें।

प्यार के विषय में : आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है। आप जिस से प्यार करते है, आप की उन से मुलाकात हो सकती है।

करियर के विषय में : कारोबार में लाभ मिलेगा और वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी।

हेल्थ के विषय में : लव लाइफ के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग आगे बढ़ेंगे।

आपने मासिक राशिफल जनवरी 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल जनवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल जनवरी 2020’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मोर पंख से जुड़े अचूक टोटके एवं उपाय, किस्मत बदलते हुए देर नहीं लगेगी

Back to top button