राजनीति

‘गला दबाने’ के बयान से पलटी प्रियंका गांधी, कहा पुलिस ने केवल गले पर हाथ लगाया था

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी पुलिस पर दिए गए अपने उस बयान से पूरी तरह से पलट गई हैं। जिसमें प्रियंका गांधी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए ये कहा था कि पुलिस ने उनके काफिले को रोककर उनका गला दबाया था और उनको धक्का मारा था। दरअसल प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय दौरे के लिए लखनऊ में गई थी। अपने दौरे के पहले दिन यानी शनिवार की शाम प्रियंका गांधी पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने के लिए जा रही थी। वहीं रास्ते में प्रियंका के काफिले को यूपी पुलिस द्वारा रोक लिया गया था। जिसके बाद प्रियंका ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की थी और उनका गला दबाया था। प्रियंका के अनुसार जब उनका काफिला रोका गया तो वो पैदल ही एसआर दारापुरी के घर जाने लगी। तभी पुलिस ने उन्हें हाथ लगाया और उन्हें एक बार धक्का भी दिया जिसके कारण वो गिर गई। प्रियंका द्वारा आए इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने जमकर बीजेपी पार्टी और यूपी सरकार पर हमला किया। हालांकि ये बयान देने के कुछ समय बाद ही प्रिंयका गांधी ने अपने सुर बदल लिए और इस बयान से पुरी तरह से पलट गई।

पुलिस ने बयान देकर दी सफाई

प्रियंका गांधी के इस बयान के बाद ही लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा भी एक बायन जारी किया गया था। अपने बयान में लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने प्रियंका द्वारा यूपी पुलिस पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया था। लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस का पक्ष रखते हुए कहा था कि आरोप पूरी तरह से गलत हैं।

कलानिधि नैथानी के अनुसार प्रियंका गांधी तय रास्ते से ना जाकर लोहिया पथ की ओर जाने लगी थी। जिसके कराण उनके काफिले को रोककर उनसे बात की गई थी। लेकिन प्रियंका गांधी ने पुलिस को किसी भी तरह का जवाब नहीं दिया और पैदल ही चलने लगी।

वहीं सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को खूब उछाला गया और कांग्रेस पार्टी की और से कई सारे ट्वीवट भी किए गए। हालांकि शाम होते- होते प्रियंका गांधी ने अपने बयान को पूरी तरह से बदल लिया और अपने नए बयान में ‘गला दबाने’ की जगह ‘गले पर हाथ’ लगाने की बात कही।

बीजेपी ने बताई नौंटकी

प्रियंका गांधी के यूपी पुलिस पर लगाए गए इस आरोप को बीजेपी पार्टी ने पूरी तरह से खारिज किया और इस पूरी घटना को प्रियंका गांधी वाड्रा की ‘नौटंकी’ बताया। बीजेपी पार्टी के नेता सिद्धार्थनाथ सिंह ने इस मामले में बयान देते हुए कहा कि ये पूरा परिवार झूठ पर फल-फूल रहा है। इस तरह के बयान देने से इस परिवार को केवल अस्थायी पब्लिसिटी मिलेगी वोट नहीं। प्रियंका वाड्रा की नौटंकी की निंदा होनी चाहिए।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाने के लिए प्रियंका गांधी लखनऊ गई थी। कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाकर प्रियंका रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने जा रही थीं और उसी दौरान ही प्रियंका गांधी को पुलिस द्वारा रोका गया था। इस घटना के बयान प्रियंका ने पुलिस पर गला दबाने का बयान दिया था।

Back to top button