विशेष

50 साल की उम्र में भी जवान नजर आती हैं यहां की महिलाएं, मेहमानों को मानते है भगवान का रूप

जवानी के बाद बढ़ती हुई उम्र किसी को भी पसंद नहीं होती है. भले ही बच्चों की यह इच्छा होती है कि वह जल्दी बड़े हो जाएं पर जब हम जवान हो जाते हैं तो अधेड़ या वृद्धावस्था पसंद नहीं करते हैं. न केवल औरतें बल्कि पुरुषों को भी बूढ़ा होना पसंद नहीं होता है. सभी लोग अपनी उम्र से कम दिखने की चाहत रखते हैं और इसके लिए लोग बहुत सारे पैसे भी खर्च कर देते हैं, पर क्या आपको पता है की दुनिया में एक ऐसा भी देश मौजूद है जहां की औरतों पर बढ़ती हुई उम्र का जरा भी असर नहीं होता है. इस देश में और भी बहुत सारी खूबियां हैं. आइए जानते हैं इस देश की खूबियों के बारे में….

हम बात कर रहे हैं ताइवान देश की… ताइवान एक दीप है जो आसपास के कई द्वीपों को मिलाकर चाइना गणराज्य का हिस्सा है. ताइवान से एक देश के रूप में दुनिया के केवल 17 देशों से ही संबंध रह गए हैं. ताइवान द्वीप अपने आप में बहुत सारे सारी सामाजिक संस्कृतियों को समेटे हुए हैं. ताइवान द्वीप की आबादी लगभग 2. 36 करोड़ है. यहाँ के 70% लोग बौद्ध धर्म के उपासक हैं. इस देश की महिलाएं बहुत ही खूबसूरत होती हैं और उम्र बढ़ने के बावजूद लंबे समय तक जवान नजर आती हैं. बढ़ती उम्र में भी जवान दिखने का कारण खानपान या मेकअप नहीं है बल्कि यहां की महिलाओं की खूबसूरती का एक अलग राज है.

ताइवान द्वीप की महिलाएं अपने रूप रंग को लेकर बहुत ज्यादा सजग रहती हैं. अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए यहाँ की महिलाएं धूप में बाहर नहीं निकलती क्योंकि यहां की महिलाओं का ऐसा मानना है कि धूप में बाहर जाने से उनका रंग काला और खराब हो सकता है. ताइवान के लोगों का ऐसा मानना है कि धूप में अधिक देर तक बाहर रहने से उम्र कम हो जाती है. इसलिए चाहे कितना भी जरूरी काम क्यों ना हो यह लोग धूप में घर से बाहर नहीं निकलते हैं. इसके अलावा यहां के लोग खेल में भी बहुत रूचि रखते हैं और इसलिए वह बहुत फिट रहते हैं.

ज्यादातर लोगों को बारिश के पानी में भीगना पसंद होता है, पर ताइवान के लोग बारिश के पानी में भीगना जरा भी पसंद नहीं करते हैं. खासकर यहां की महिलाओं को बारिश के पानी में भीगने से एलर्जी है. एक रिसर्च में यह पता चला है कि यहां के लोग बहुत ही मेहनती होते हैं. ताईवान द्वीप के लोग 1 दिन में 10 घंटे काम करते हैं. इसके अलावा यहां के लोग कम उम्र में भी अमीर बन जाते हैं. ताइवान के स्कूलों और कॉलेज में मैथ और साइंस सब्जेक्ट पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. यहां पर वैसे तो बहुत सारी हाई स्पीड ट्रेन मेट्रो और बस में भी चलती हैं. लेकिन आपको यहां पर ज्यादा संख्या में लोग स्कूटर चलाते नजर आएंगे. यहां के लोग मेहमान नवाजी के लिए भी बहुत मशहूर माने जाते हैं. जैसे भारत देश में “अतिथि देवो भव” की परंपरा मानी जाती है और अतिथि हमारे लिए भगवान के समान होते हैं. वैसे ही ताइवान के लोग भी मेहमान को भगवान की तरह मानते हैं.

Back to top button