बॉलीवुड

बिग बॉस में ऐसा रहा सलमान खान का 10 साल का सफर, वीडियो देखकर भर आईं भाईजान की आंखें – देखिए

छोटे पर्दे का बड़ा रिएलिटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जारी है। शो की टीआपी पिछली बार से अच्छी जा रही है और लोग इस शो को देखना पसंद कर रहे हैं। वैसे इस शो की खास बात ये है कि जो किरदार आप पर्दों पर देखते हैं उनका असली रूप कुछ अलग तरीके से देखने को मिलती है। यह शो जब से शुरु हुआ है तभी से काफी पॉपुलर रहा है।

वीडियो देख इमोशनल हुए सलमान खान

खासकर सलमान खान की अलग अंदाज में होस्टिंग इस शो को और खास बना देती है। हाल ही में सलमान खान ने रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के साथ अपने जुड़ाव के 10 साल पूरे कर लिए, जिसका इस समय 13वां सीजन जारी है। एक प्रोमो में सलमान अपने दशक के लंबे सफर को मैस्ड अप क्लिप में देखकर भावुक हो गए। इस वीडियों में सब कुछ ऐसा है जिसे देखकर सलमान की पुरानी यादें ताजा हो जाती है। वीडियो में वह शाहरुख खान को गले लगा रहे हैं, जो उनके शो में गेस्ट के रूप में आए हुए थे। हाल ही में सलमान की जगह किसी और होस्ट को लेने की खबरें सबसे लंबे समय तक चर्चा में रही थीं।

इसका कारण डेट न मिलने को कहा गया था, क्योंकि वो अभी अन्य प्रोजेक्ट्स काम कर रहे हैं और शो के 5 सप्ताह का एक्सटेंशन उनके के लिए कठिन था। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया। इस बारे में सलमान ने कहा था कि, “यह तनावपूर्ण हो जाता है, लेकिन मैं बहुत कुछ सीखता हूं। मुझे पता चलता है कि देश कहां जा रहा है, मूल्यों, नैतिकता और सिद्धांतों का क्या हो रहा है।”

54 साल के हो गए हैं सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान 54 साल के हो गए हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि उम्र के इस पडाव पर आने के बाद भी लड़कियों में उनकी दीवानगी खत्म नहीं हो रही है। इस उम्र में आने के बाद भी लड़कियां सलमान खान से शादी करने के लिए तैयार हैं लेकिन सलमान खान हैं कि शादी करना ही नहीं चाहते हैं। मगर उनकी जिंदगी में लड़कियों की कमी नहीं रही है। हाल ही में उन्होंने अपना 54वां जन्मदिन मनाया है। बता दें कि सलमान खान बॉलीवुड के सबसे सुपरहिट अभिनेता माने जाते हैं। सलमान ने फिल्म इंड्रस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मे दी हैं। सलमान एक बहुत अच्छे अभिनेता होने के साथ साथ एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं। सलमान खान का जन्मदिन 27 दिसंबर को होता है।

सलमान खान की उम्र 54 साल हो गयी है। और पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में उनके जन्मदिन के खास मौके पर बिग बॉस ने उन्हें इस शो के साथ बिताए गए उनके 10 साल के सफर का एक वीडियो दिखाया, जिसे देखकर उनकी आंखें भर आईं।  प्रोमो में इस बारे में बात करते हुए, बिग बॉस को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सलमान के पास समय की कमी है और फिर से उन्होंने शो से अलग होने और उन्होंने होस्ट के रूप में अपनी स्थिति से अलग होने की इच्छा व्यक्त की है। हालांकि, यहां तक कि वह इस बात से भी वाकिफ है कि यह रियलिटी शो किस तरह से उनके जीवन का प्रमुख हिस्सा रहा है।

Back to top button