राशिफल

आज है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 144 साल बाद बन रहा है ऐसा महासंयोग, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा असर

हमारे सौरमंडल में ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है जिसके कारण सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण लगता है। आज साल 2019 का आखिरी सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। इसका सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। हम आपको गुरुवार 26 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 26 December 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे। आपको अपने या पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। आपके जीवन में होने वाले परिवर्तन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। इस राशि की गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी नुकीली वस्तु का इस्तेमाल न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज परिवार के साथ संबंध अच्छे होंगे। एक्स्ट्रा इनकम के मौके मिल सकते हैं। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है। आपके घर में कोई शुभ कार्य होने की संभावना बन रही है। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। ग्रहण के समय गर्भवती स्त्री को घर से बाहर ना निकले। परिवार या मकान संबंधित अधूरे काम पूरे होने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। हर छोटे-बड़े काम में आपको मन मुताबिक सफलता मिलेगी। कोई बुरी खबर भी मिल सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। माता-पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। कुछ लोगों के कारण आप भावनात्मक रुप से परेशान हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। संतुलित रहें और अपनी प्राथमिकताओं पर पूरा ध्यान दें। ग्रहण खत्म होने के बाद घर की सफाई करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे, लेकिन खर्चों का दबाव अधिक रहेगा। परिवार के अंदर सामंजस्य का वातावरण रहेगा। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। सूर्य ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र का जाप करें इससे कुंडली में मौजूद सभी ग्रहों के अशुभ प्रभाव दूर होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है। कार्य स्थल पर बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। ग्रहण से पूर्व तिल, तेल, व काले वस्त्र दान के लिए रख लें और ग्रहण के बाद स्नान करके किसी जरूरतमंद को दान कर दें। इससे सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां आपसे दूर हो जाएंगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप मित्रों और परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आज किसी को धन उधार ना दें। संतान से आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। तनावपूर्ण स्थिति को संभालने और शांत करने की कोशिश करें। शारीरिक और मानसिक शुद्धि के लिए ग्रहण के बाद स्नान जरुर करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपका साहस और सौभाग्य दोनों मिलकर आपको कार्य क्षेत्र में सफलता दिलवाएंगे। ध में आकर संबंधों को ख़राब ना करें। पिता से संबंध यदि किसी भी कारण से बिगड़े हुए हों, तो उसे सुधारें। बड़े-बुजुर्गों का आपको सहयोग मिलेगा। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। ग्रहण खत्म होने के बाद घर में रखी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्नान कराये तथा पूजा-पाठ भी करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। घर पर समय बीतेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किन्तु आप पैसों की बर्बादी करने से बचे रहेंगें। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। सेहत में भी आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। पैसों के मामले में धीरे-धीरे आगे बढ़ें। खुद पर नियंत्रण और अनुशासन रखें। तुलसी के पौधे को ग्रहण के समय स्पर्श न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने से आपकी परेशानियों का हल निकलेगा। व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। आज आपका मन नया वाहन खरीदने का कर सकता है। इस राशि के जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। सूर्य ग्रहण के बाद अन्न, कपड़े और धन का दान करें आपके जीवन की सभी परेशानियां खत्म होंगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। अगर आप कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो ये सही समय है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी और आप खूब मौज-मस्ती करेंगे। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे। रोजमर्रा के काम पूरे होने के योग बन हैं। बदलावों को अपनाने का दिन है। सूर्य ग्रहण के बाद पीपल के पेड़ की पूजा करें, आपके जीवन में सुख समृद्धि आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको किसी करीबी के कारण थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं। सेहत पर पूरा ध्यान दें और व्यायाम करें। आज होने वाली कोई खास बातचीत आपके भविष्य को प्रभावित कर सकती है। लेन-देन में शीघ्रता न करें। आय में निश्चितता रहेगी। सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करने से बचें। किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप कागजी कामकाज में कोई भी लापरवाही न करें। संतान पर पूरा ध्यान दें। छोटी यात्राओं और पारिवारिक छुट्टी बितानें के लिए यह एक अच्छी अवधि है। आपको जिस काम से उम्मीदें थीं, उसका नतीजा अच्छा रहेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। ग्रहण काल में खान-पान, शोर, शुभ कार्य, व पूजा-पाठ आदि ना करें। बिजनेस के सौदे सफल हो सकते हैं। पैसों की स्थिति सकारात्मक हो सकती है।

आपने Rashifal 26 December 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 26 December 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 26 December 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : गणेश पूजा के बाद ये 3 गलतियाँ करना पड़ सकता हैं भारी, लूट जाएगा धन, फूट जाएगी किस्मत

Back to top button