बॉलीवुड

दोस्तों के साथ कुछ इस तरह थिरकती नजर आईं मलाइका अरोड़ा, इंटरनेट पर छाया इनका धांसू वीडियो

बॉलीवुड की पॉपुलर आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने डांस और अदाओं के लिए सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। कभी किसी फिल्म में आइटम नंबर करते तो कभी अपने लव अफेयर को लेकर, मगर जब इंटरनेट पर इनकी बातें होती हैं तो ये महफिल लूटकर ले जाती हैं। एक बार फिर ये इंटरनेट पर छाई हैं और दोस्तों के साथ कुछ इस तरह थिरकती नजर आईं मलाइका अरोड़ा, आपको भी देखना चाहिए इनका धांसू वीडियो।

दोस्तों के साथ कुछ इस तरह थिरकती नजर आईं मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फोटो और वीडियोज के जरिए फैंस के बीच चर्चा बटोरती हैं और एक बार फिर मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, फिटनेस फ्रीक डीवा मलाइका अरोड़ा अपने दोस्तों और बहन के साथ हाउसपार्टी में मस्ती में झूमती नजर आईं। पार्टी के दौरान मलाइका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेड ड्रेस में मलाइका बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।


मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ किस अंदाज में बेफिक्र होकर डांस कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक्ट्रेस के वीडियो को फैंस पसंद भी खूब कर रहे हैं और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। मलाइका का ये वीडियो देखते ही देखते काफी व्यूज बटोर चुका है। मलाइका अरोड़ा का न्यू ईयर पर एक सीक्रेट प्लान है और हो सकता है कि वे अर्जुन कपूर के साथ अपनी शादी की अनाउंसमेंट भी कर दें। वैसे आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में भी बताया कि अगर वो और अर्जुन शादी करते हैं तो वे इस बारे में लोगों को बताने में बिल्कुल भी कतराएंगी नहीं।

16 साल के बेटे की मां हैं मलाइका

 

View this post on Instagram

 

My loves ♥️ happy Diwali ?

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

साल 1998 में मलाइका ने अपने प्रेमी और सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ शादी की थी। इन्हें एक बेटा भी हुआ और इनकी जिंदगी अच्छे से गुजर रही थी। मगर साल 2016 में इनके तलाक की अर्जी की खबरें आईं और साल खत्म होते-होते इन्होंने आपसी सहमति के साथ तलाक ले लिया। अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं। उधर अरबाज भी मैक्सिकन मॉडल जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं और जल्द ही वे शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Back to top button