बॉलीवुड

सौतेली मां पर जान छिड़कते हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स, लिस्ट में सलमान और सारा का नाम भी शामिल

आम लोगों में ये देखा जाता है कि वे अपने सौतेले भाई-बहन को स्वीकार नहीं कर पाते और उनसे हमेशा नफरत ही करते हैं लेकिन इस मामले में हर किसी को फिल्मी सितारों से सीख लेनी चाहिए। बॉलीवुड के कई सितारों के सौतेले भाई-बहन हैं और ये बात जानते हुए भी वे उनसे अपने सगे भाई-बहन की तरह प्यार करते हैं। सौतेली मां पर जान छिड़कते हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स, देखिए इनमें कौन-कौन से सितारे शामिल हैं।

सौतेली मां पर जान छिड़कते हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिनके सौतेली मां के साथ भी अच्छे संबंध बन गए हैं। इवेंट हो या कोई पार्टी ये सेलिब्रिटिज अपने रिश्ते सार्वजनिक करने में बिल्कुल भी नहीं छिपाते नहीं है और ना इन्हें ऐसा करने में कोई हिचकिचाहट होती है। चलिए बताते हैं ऐसे कौन से सितारे हैं जिनके अपनी सौतेली मां या उनके बच्चों के साथ अच्छे रिलेशन हैं।

त्रिशला दत्त

संजय दत्त की पहली पत्नी से हुई त्रिशला संजय की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त के साथ अच्छी बॉन्डिंग हैं। त्रिशला संजय दत्त और मान्यता के बच्चों के साथ भी कई बार नजर आ चुकी हैं। मान्यता दत्त और त्रिशला दत्त अक्सर साथ में नजर आती हैं लेकिन त्रिशला न्यूयॉर्क में रहती हैं तो जब भी दत्त परिवार वहां जाता है तो त्रिशला की बच्चों और मान्यता दत्त के साथ अच्छी बॉन्डिंग नजर आती है।

सलमान खान और हेलन

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की सौतेली मां हेलन हैं और इन्हें सलमान खान सहित उनके सभी भाई बहन बहुत प्यार करते हैं। इसके साथ ही अर्पिता भी उनकी सौतेली बहन हैं लेकिन सलमान उन्हें अपनी बेटी की तरह प्यार करते हैं। सलमान खान का पूरा परिवार एक घर में साथ ही रहते हैं। अक्सर सलमान, हेलन और अर्पिता के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है।

सारा अली खान और करीना कपूर खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान अपनी सॉतेली मां करीना कपूर के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनाते नजर आते हैं। इसके अलावा सारा अली खान तैमूर के साथ अक्सर खेलते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।करीना और सारा को अक्सर पार्टीज का हिस्सा बनते देखा गया है और इन सबमें एक अच्छी बॉन्डिंग नजर आती है।

फरहान अख्तर और शबाना आजमी

जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी से जोया और फरहान अख्तर बच्चे हुए। इनकी दूसरी शादी शबाना आजमी के साथ हुई और शबाना के साथ फरहान-जोया का व्यवहार बहुत अपनेपन जैसा है। फरहान पब्लिक प्लेज पर भी शबाना आजमी की इज्जत करते नजर आते हैं और इनका रिश्ता बहुत अच्छा है।

शाहिद कपूर और सुप्रिया पाठक

पंकज कपूर की पहली पत्नी नीलिमा अजीम के बेटे शाहिद कपूर अपनी सौतेली मां सुप्रिया पाठक के साथ अच्छी बॉन्डिंग देते नजर आते हैं। यहां तक शाहिद अपने सौतेले पिता राजेश ठक्कर के साथ भी अच्छा व्यवहार ही किया है। शाहिद ने मीरा के साथ शादी की तब सुप्रिया पाठक ने एक मां की सारी जिम्मेदारी उठाई थी।

Back to top button