बॉलीवुड

ये हैं बॉलीवुड के पॉपुलर कोरियोग्राफर्स की बीवियां, सभी हैं खूबसूरत और टैलेंटेड

फिल्मों में हमेशा एक्टर और एक्ट्रेस का डांस देखकर दर्शक भी थिरकने लगते हैं। दर्शकों के पांव नहीं रुकते उनके डांस स्टेप देखकर, और कभी-कभी उनके ये स्टेप उनका सिग्नेचर स्टेप बन जाता है। मगर क्या आप जानते हैं जिन सितारों के डांस पर आप थिरकते हैं वे किसी और की उंगलियों पर नाचते हैं। बॉलीवुड एक से बढ़कर एक कोरियोग्राफर हैं जिन्हें आपने सिर्फ देखा है उनका फैमिली बैकग्राउंड क्या है उनकी पत्नी कौन है इस बारे में शायद ही आप रूबरु हों। ये हैं बॉलीवुड के पॉपुलर कोरियोग्राफर्स की बीवियां, इनमें से किसी को आपने नहीं देखा होगा।

ये हैं बॉलीवुड के पॉपुलर कोरियोग्राफर्स की बीवियां

फिल्मों में गानों का बहुत बड़ा योगदान होता है और उन गानों को सजाने का काम बेहतरीन डांसर्स करते हैं। इन बेहतरीन डांसर के जरिए ही हमारे हीरो और हीरोइन डांस कर पाते हैं। तो आपको भी जानना चाहिए कि इन कोरियोग्राफर्स की रियल लाइफ की हीरोइन कौन हैं..

गणेश आचार्य

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य जो एक फ़ेमस कोरियोग्राफ़र हैं, इनकी पत्नी का नाम विधी आचार्य है। इन्होंने फ़िल्म ‘हे ब्रो’ के साथ प्रोड्यूस करके इंडस्ट्री में कदम रखा, इस फिल्म को अजय चंदोक ने निर्देशित किया था। गणेश आचार्य 90 के दशक से लेकर अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों के लोकप्रिय गानों में डांस स्टेप्स दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने फ़िल्म ‘बाजीरव मस्तानी’ में ‘मल्हारी’ और फ़िल्म ‘पद्मावत’ में ‘खली-बली’ गाने को भी कोरियोग्राफ़ किया था। गणेश आचार्य को 61वें फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स में फ़िल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘मल्हारी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफ़र पुरस्कार के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा इन्हें इनके काम के लिए कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

मुदस्सर खान

मुदस्सर खान ने फिल्म जय हो और बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों के लिए कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया है। इनकी पत्नी का नाम अभिश्री सेन है और ये भी एक कोरियोग्रफर हैं लेकिन अभी तक इन्हें बॉलीवुड में कोई ब्रेक नहीं मिला है।

गणेश हेगड़े

बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर्स में गणेश हेगड़े का भी नाम आता है। इन्होंने ऑस्कर में जा चुकी फिल्म लगान को कोरियोग्राफ किया था। गणेष हेगड़े ने 5 जून, 2011 को मुंबई में गर्लफ्रेंड सुनयना शेट्टी के साथ शादी की थी जिनके साथ ये 6 सालों से रिलेशनशिप में थे। सुनयना पेशे से स्टाइलिस्ट और डिजाइनर हैं और अपने पति के कपड़ों को वे ही डिजाइन करती हैं।

रेमो डिसूजा

बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा जिन्होंने डायरेक्शन और प्रोडक्शन का भी भार संभाला। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड कोरियोग्राफर के तौर पर किया था। इन्होंन डांस+ शो बनाया है और इसके अलावा भी फिल्मों को प्रोड्यूस करते हैं। इन्होंने लिज़ेल के साथ शादी की थी जो इंग्लो इंडियन है। लिज़ेल एक फैशन डिजाइनर हैं और इन्होंने कई टेलीविडजन शोज के लिए फैशन डिजाइनिंग का काम किया है।

अहमद खान

साल 1986 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया में बाल कलाकार के रूप में एक्टिंग कर चुके अहमद खान इंडस्ट्री के पॉपुलर कोरियोग्राफर हैं। इन्होंने शायरा खान के साथ शादी की जो एक मॉडल हैं। अहमद खान ने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया गै डिसमें से एक पहेली लीला और पाठशाला शामिल है। अहमद खान को इंडस्ट्री के कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

Back to top button