स्वास्थ्य

अगर आप भी एल्युमिनियम फॉयल में करते हैं खाना पैक तो हो जाइये सावधान, हो सकती है आपकी सेहत ख़राब!

आज के समय में हर व्यक्ति स्वस्थ रहना चाहता है। इसके लिए वह अपने खाने को बहुत हिफ़ाजत से रखता है। हिफ़ाजत से रखने और उन्हें कीटाणुओं से बचाने के लिए आजकल हर कोई एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर रहा है। स्कूल जाने वाला बच्चा हो या ऑफिस जाने वाला कोई बड़ा आदमी, आजकल सभी के लिए खाना एल्युमिनियम फॉयल में ही पैक किया जा रहा है। यह देखने में भी सुन्दर लगता है।


पहले लोग खाने को लपेटते थे साधारण पेपर में:
पहले लोग खाने को साधारण पेपर में लपेटते थे। आज के समय में केवल कुछ लोगों को छोड़कर हर कोई एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करने लगा है। लोगों को ऐसा लगता है कि इसमें खाना रखने से सुरक्षित रहता है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है, यह सुरक्षा के बजाय कई सारे रोग दे देता है। आज हम आपको एल्युमिनियम फॉयल के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।
एल्युमिनियम फॉयल के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान:

*- स्कूल जाने वाले बच्चों को उनकी माँ अक्सर एल्युमिनियम फॉयल में खाना लपेटकर दे देती हैं। यह बहुत ही हानिकारक होता है, इसका छोटा से छोटा टुकड़ा भी अगर गलती से बच्चे के मुँह में चला जाए तो मुसीबत हो जाती है और वह कैंसर की चपेट में आ जाता है।

*- कभी भी ज्यादा गर्म खाना एल्युमिनियम फॉयल में पैक नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से ये पिघलने लगता है और इसके हानिकारक तत्व खाने में मिल जाते हैं। इससे व्यक्ति को अल्जाइमर की बिमारी भी हो सकती है।

*- इसमें भूलकर भी ज्यादा मसालेदार और खट्टी चीज नहीं रखना चाहिए। इस तरह के खाद्य पदार्थ एल्युमिनियम फॉयल को ख़राब कर देते हैं। इस वजह से खाने में वैक्टीरिया आसानी से प्रवेश कर जाते हैं।

*- बचे हुए खाने को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर रखना हानिकारक हो सकता है।

*- एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल ओवन में खाना पकाते समय नहीं करना चाहिए।

*- केवल इतना ही नहीं घर में इस्तेमाल होने वाले एल्युमिनियम के बर्तन भी काफी नुकसानदायक होते हैं। इसलिए एल्युमिनियम के बर्तन में खाना भी नहीं पकाना चाहिए। इसमें लगातार खाना पकाने से खाने वाले व्यक्ति को हड्डियों और किडनी की समस्या हो सकती है।

Back to top button