राशिफल

Rashifal: मंगलमूर्ति की कृपा से इन 5 राशियों के जातक होंगे मालामाल, 2 राशि के लिए रहेगा अशुभ

हम आपको मंगलवार 17 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 17 December 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आर्थिक कार्यों में सफ़लता मिल सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगे। नौकरी या कार्यक्षेत्र को लेकर जो योजनाएं आप पिछले कई दिनों से बना रहे हैं उनमें सफलता मिल सकती है। किसी भी अपरिचत पर अंधविश्वास न करें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंता न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नई कला, साहित्य और संगीत में आपकी रुचि होगी। अपने जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अनेक प्रकार की चुनौतियों से होकर गुजरना पड़ेगा। दाम्पत्य संबंध आज पहले से बेहतर रहेंगे। पारिवारिक एवं सामाजिक सन्दर्भ में आप किसी भी गलती के कारण सवालों के घेरे में आ सकते हैं। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। प्रेम में तनाव हो सकता है। जो शिक्षक हैं, उनके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों का भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक खयालों के प्रति उत्साही होंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। दूसरों से अपेक्षा न करें। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। आपकी कला से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज दूसरों की बातों पर पूर्ण विश्वास न करें अपनी सोच को भी महत्व दीजिए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज जीवन के प्रति आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। आज का दिन आपके पक्ष में हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के प्रति अपने व्यवहार से सावधान रहें। चुप रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आराम व मनोरंजन का समय नहीं मिलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को धैर्य रखना होगा। खर्च बढ़ेगा, मुनाफा पाने के लिए अभी कुछ ओर अधिक मेहनत लग सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वालों को निवेश के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। आप शत्रु की कूटनीति के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संबंध शुरू करने के लिए समय ठीक होगा। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। संगीत व चित्रकारी आदि में रुचि जागृत होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। जीवन के विविध क्षेत्रों में तालमेल बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, आँख बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। आप अपने प्रिय लोगों के साथ बाहर घुमने जा सकते हैं और प्रियजनों के साथ कुछ यादगार क्षणों का आनंद ले सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है। आज आप अपनी सेहत के साथ जिम्मेदारियों का भी पूरा ध्यान रखें। घर पर संपत्ति से संबंधित कुछ आवश्यक कागजातों को लेकर परेशानी हो सकते है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आप परिवार और व्यापार में संतुलन स्थपित करने का प्रयास करेंगे। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। किसी अपने ही व्यक्ति का व्यवहार प्रतिकूल हो सकता है। किसी व्यक्ति के साथ लंबी और काम की बातचीत हो सकती है। श्वांस के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगायें, दिन अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग खुद को दृढ़ता से स्थापित करेंगे। धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। धन पाने के लिए कुछ नए जगहों पर निवेश कर सकते हैं। करियर में बदलाव करने पर आपको विचार करना होगा। जीवनसाथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

छात्रों के लिए नए जाब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। नौकरीशुदा लोग एक अच्छे बदलाव के लिए किसी नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभदायक रहेगा। आज आपको अपने ही विचारों को बारीकी से परखने की कोशिश करनी चाहिए। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपकी कुछ नया सीखने की चाहत अपनी चरम सीमा पर होगी। शिक्षा के क्षेत्र में रहने वाले जातक सफलता पाएंगे। प्रेम-संबंधों के लिए यह समय शुभ नहीं हैI व्यापार में कोई नया मोड़ आने वाला है। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बहुत से लोग आपसे किसी काम के लिए उम्मीद रख सकते हैं। नए कार्य मिल सकेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप सकारात्मक रहेंगे। आप प्रतिबद्धताओं से घिरे रह सकते हैं। किन्तु शुभ स्वास्थ्य हेतु तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। भाई-बंधुओं से जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है। आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। दौड़धूप रहेगी। आप अपनी बात जितनी विनम्रता से रखेंगे, उतने ही सफल भी हो सकते हैं। कोई बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कुछ पारिवारिक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं आपको उनके लिए तैयार रहना होगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। आप सामाजिक समारोह में आकर्षण का केंद्र होंगे। आप स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेंगे। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। आसपास के लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। मकान या काम करने की जगह में बदलाव का भी मन बन सकता है। नए विचार मन में आएंगे। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे।

आपने Rashifal 17 December 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 17 December 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 17 December 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 3500 साल पुराना है मीनाक्षी मंदिर का गर्भगृह, जानें इस मंदिर से जुड़ी रोचक बातें

Back to top button