राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 6 राशियों की कुंडली में बन रहा है राजयोग, होंगे धन से मालामाल

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह निवेश सोच-समझकर करें। ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए‌। नौकरीपेशा लोग किसी भी तरह के तनाव में आने से बचें। लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। अचानक आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं‌। जिन कामों में आपको असफलता का डर था, वो आसानी से निपट सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम में सफलता मिलेगी। प्यार के इजहार के लिए अच्छा सप्ताह है।

करियर के विषय में : व्यवसाय करने वाले नए व्यवसाय शुरू करें लेकिन किसी से कर्ज ना लें।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर लापरवाही न करें‌। पेट संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं‌।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह साहित्य एवं कला में रुचि रहेगी। धन संचित करने में कुछ सफलता मिलेगी। कोई मित्र आपको निराश कर सकता है और आपके सामने कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि अधिक रहेगी एवं जीवन में सफलता के द्वारा भी आपके लिए खुलते जाएंगे। करीबियों में चर्चा का केंद्र रहेंगे। सृजनात्मकता और सौंदर्यबोध बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के मामले में आपके लिए सप्ताह अच्छा है‌।

करियर के विषय में : कारोबार फायदेमंद रहेगा। नए सौदों से फायदा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : पेट दर्द परेशान कर सकता हैं, खाने-पीने पर थोड़ा संयम बनाकर रखना होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह किसी भी चीज से अपनी शांति भंग ना होने दें। कुछ लोग आपको अपने रास्तो से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार में किसी के साथ चल रहा संपत्ति विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिए जाने से घर का माहौल अच्छा रहेगा। किसी भी कार्य में प्रगति एवं सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अधिक मेहनत के बाद ही विजय प्राप्त होगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। आपका पार्टनर भावुक रहेगा।

करियर के विषय में : आर्थिक तंगी खत्म होगी‌। इनकम और खर्चा बराबर रहेगा‌।

हेल्थ के विषय में : किसी समस्या के कारण मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। योग-ध्यान से तनाव से मुक्ति पा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह ढोंगियों से सावधान रहें। आप अपने काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। ये यात्रा आपको सफलता दिलाएगी। आपके पुराने मित्रों से आपकी भेंट होगी जिनके साथ मिलकर आप पुरानी यादें ताजा करेंगे और उनके साथ घूमने-फिरने का आनंद लेंगे। संतान से सम्बंधित चिन्ताएं अधिक हो सकती हैं। मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : रिश्तों में मधुरता आयेगी। लवमेट जरूरतमंदों को विनम्रता से वस्त्र का दान करें।

करियर के विषय में : बिजनेस के फैसले सोच-समझकर लें। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं‌। नींद की कमी रहेगी‌।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आप कोशिशों से समस्याएं सुलझा लेंगे‌। आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। आप किसी खास नतीजे के इंतजार में धैर्य रखेंगे तो खुश होंगे‌। बिना वजह के लड़ाई झगड़े से अपना बचाव करें अन्यथा परेशान रहेंगे। बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आसपास के वातावरण को बेहतर बनाने में उत्साह दिखाएंगे।

प्यार के विषय में : सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। पार्टनर की खुशी के लिए कुछ नया करेंगे।

करियर के विषय में : अपने करियर और बिजनेस को प्लान करके चलेंगें तो सही रहेगा नहीं तो नुकसान हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : सिर और पेट दर्द हो सकता है‌। भोजन में सावधानी रखें‌।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह न चाहते हुए भी पैसा खर्चा हो सकता है‌। कार्य कुशलता का गुण आप में कूट-कूट कर भरा है जो इन दिनों और अधिक बढ़ जाएगा। परिवार के लोग आपको किसी कठिन स्थिति में डाल सकते हैं‌। आप अपनी प्लानिंग गुप्त रखें‌। मेहनत अधिक रहेगी तभी सफलता मिलेगी। ऐसी कोई बात किसी से शेयर न करें जो आपको असहज कर दे। नया काम शुरू होने के योग हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम में संयम से काम लें समय अनुकूल है।

करियर के विषय में : नौकरी करने वालो के लिए मौज मस्ती वाला समय है।

हेल्थ के विषय में : पुराना दर्द परेशान कर सकता है। खान-पान की अनियमितता के कारण परेशान हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आस्था और विश्वास को बल मिलेगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए कहीं घूमने जाएं या कोई अच्छी सी किताब भी पढ़ सकते हैं आप अपने काम पर ध्यान दें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। भाग्य की प्रबलता से सभी प्रयास सफल होंगे। धार्मिक यात्रा संभव है।

प्यार के विषय में : प्रेम सम्बंध में सुखद अनुभव धीरे धीरे आएगा।

करियर के विषय में : करियर के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए शुभ समय है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है‌। भोजन में मसालेदार चीजों का उपयोग न करें‌।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिजनों या मित्रों के साथ बिताएं और अपने जीवन का मजा लें। रोग और शत्रु की प्रबलता होने पर शीघ्र नियंत्रण हो जाएगा। आर्थिक मामलों में अच्छा करते रहेंगे। श्रेष्ठ प्रयासों से लाभ और सम्मान दोनों पाएंगे। जैसे-जैसे इस सप्ताह के दिन बीतेंगे आपका समय बेहतर होता जाएगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी‌। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और गहरे हो सकते हैं‌।

करियर के विषय में : करियर के लिहाज से यह सप्ताह सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। नकारात्मक विचारों को मन में ना आने दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह किसी के साथ उग्र चर्चा और झगडे़ में न पड़ें। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। मांगलिक या राजनैतिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखिएगा। आय से अधिक खर्च बढ़ सकता है। सृजनात्मक कार्याें में आगे रहेंगे। अनोखी कोशिशों से सभी को प्रभावित कर सकते हैं। ऑफिस या फिल्ड में भाग-दौड़ ज्यादा हो सकती है।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोगों के प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है‌। पार्टनर का मूड ठीक नहीं रहेगा‌।

करियर के विषय में : व्यवसाय करने वालों के लिए नए निवेश के आसार है।

हेल्थ के विषय में : गठिया के रोगियों को इस सप्ताह राहत मिल सकती है ।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आएगी। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। वाणी पर संयम बरतें और क्रोध से दूर रहें। शुभ कार्याें में प्रमुखता से जुड़ेंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे। आपके नकारात्मक विचार आपकी नींद को प्रभावित कर रहे हैं। परिवार के मामले सुलझ सकते हैं। नौकरी में ज्यादा मेहनत हो सकती है।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर पर खर्चा ज्यादा हो सकता है‌। लवर या जीवनसाथी पर गुस्सा न करें‌।

करियर के विषय में : व्यवसाय के लिए यह समय ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले सावधानी बरतें ।

हेल्थ के विषय में : किसी भी छोटे रोग की अनदेखी न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

ये सप्ताह आपके लिए बड़ी सफलताओं वाला है। आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म होने के योग हैं‌। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जिस काम को आप अधूरा समझ रहे हैं, वह पूरा हो जाएगा‌। कामकाज से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। शुभ कार्याें में बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं।

प्यार के विषय में : संबंधों में प्रेम और सम्मान की बना रहेगा।

करियर के विषय में : व्यापार करने वालो के लिए यह समय अच्छा नही रहेगा।

हेल्थ के विषय में : पेट के मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

यह सप्ताह आपके लिए खुशी और संतुष्टी भरा रहेगा। आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा‌। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संपर्क बेहतर बना रहेगा। ऑफिस में कोई व्यक्ति गुप्त रूप से आपकी मदद कर सकता है‌। घर की बातों को घर तक रखना ही बेहतर होता है। परिस्थितियों से सामंजस्य बैठा पाएंगे।

प्यार के विषय में : अपने साथी के मामलों में जरूरत से ज़्यादा दखल उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी पेशा वालों पर इस सप्ताह काम का बोझ ज्यादा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : छात्रों को आसानी से सफलता प्राप्त होगी, आगे की योजना बनाने के लिए शुभ समय है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 16 दिसंबर से 22 दिसंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 16 दिसंबर से 22 दिसंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 16 दिसंबर से 22 दिसंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सिद्धिविनायक मंदिर से जुड़े हैं ये रोचक तथ्य, जो शायद ही आपको पता होंगे

Back to top button