स्वास्थ्य

भूलकर भी ना करें दूध पीने से पहले इन 6 चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

दूध को सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है और रोज एक गिलास दूध पीने से हड्डियां स्वास्थ्य बनीं रहती हैं। दूध को कई तरह से पीया जा सकता है। कई लोग इसमें गुड़ डालकर इसे पीया करते हैं, तो कई लोगों द्वारा बादाम वाला दूध पीया जाता है। हालांकि दूध को पीने से पहले आप इस बात का ख्याल जरूर रखें की  अधिक मलाई वाला दूध ना पीएं। अधिक मलाई वाला दूध दिल के लिए घातक माना जाता है। इसके अलावा दूध पीने से पहले नीचे बताई गई चीजों का सेवन भी भूलकर ना करें। क्योंकि इन चीजों के ऊपर से अगर दूध पी लिया जाए तो सेहत को कई तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।

भूलकर भी ना करें दूध पीने से पहले इन चीजों का सेवन

तिल

तिल की तासीर बेहद ही गर्म होती है और तिल का सेवन सर्दियों के दौरान करना फायदेमंद होता है। हालांकि तिल खाने के तुरंत बाद दूध पीना सेहत के लिए घातक हो सकता है और ऐसा करने से मन खराब हो सकता है। इसलिए आप तिल खाने के तुरंत बाद ही दूध ना पीएं। तिल खाने के कम से कम 2 घंटे बाद दूध पीना चाहिए।

नमक

नमक से बनीं चीज खाने के बाद दूध का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। नमक युक्त चीज खाने के फौरन बाद दूध पीने से पेट खराब हो सकता है और उल्टी आ सकती है। नमक खाने के कम से कम 1 घंटे बाद ही दूध पीना कारगर होता है।

उड़द

उड़द की दाल पोषक तत्वों से भरी होती है और इस दाल को खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। हालांकि जब भी उड़द की दाल आप खाएं तो उसके ऊपर से दूध ना पीएं। ऐसा करने से पेट व स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए उड़द की दाल और दूध के सेवन के बीच कम से कम एक घंटे का अतंराल जरूर रखें।

खट्टे फल

खट्टे फलों के ऊपर से भी दूध पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। खट्टे फलों में सिट्र‍िक एसिड होता है और दूध और सिट्र‍िक एसिड युक्त चीजें एक साथ नहीं खानी चाहिए। इसलिए आप जब भी खट्टे फल यानी संतरा, अंगूर और इत्यादि खाएं तो इन्हें खाने के दो घंटे बाद ही दूध पीएं।

मछली

मछली शरीर के लिए सेहतमंद मानी जाती है और इसका सेवन करने से आंखों पर अच्छा असर पड़ता है। हालांकि मछली और दूध का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए और इन दोनों चीजों के बीच कम आठ घंटे का अंतराल होना चाहिए। मछली खाने के बाद दूध या दूध से बनी कोई भी चीज खाने से त्वचा पर बुरा असर पड़ता है और साथ में ही फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है। इसलिए भूलकर भी मछली और दूध को एक साथ ना खाएं।

दही

दही और दूध का सेवन एक साथ करने से पेट संबंधी समस्याएं दिक्कतें हो सकती हैं और पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है। हमेशा दही खाने के कम से कम एक घंटे बाद ही दूध को पीना चाहिए।

Back to top button