स्वास्थ्य

आलूबुखारा के फायदे और नुकसान (Plums Benefits and and Side Effects)

आलूबुखारा के फायदे : आलूबुखारा एक फल है जिसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। डायट्री फाइबर से भरपूर ये फल देखने में लाल रंग का होता है और इस फल में मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे खाने से शरीर को अनगिनत फायदे पहुंचते हैं। शरीर के अलावा ये फल त्वचा के लिए भी उत्तम माना जाता है और इसे खाने से त्वता जंवा बनीं रहती है। आलूबुखारा के फायदे और इसके नुकसान क्या हैं, इसकी जानकारी इस लेख में दी गई है। सबसे पहले नजर डालते हैं आलूबुखारा के फायदों के बारे में।

आलूबुखारा के फायदे

आलूबुखारा के फायदे और नुकसान
आलूबुखारा एक ऐसा फल होता हैं, जो स्वाद में खट्टा-मीठा होता हैं। आलूबुखारा के सेहत के लिए बहुत अधिक फायदे होते हैं। आलूबुखारा हमारी सेहत तो तदरूस्त रखता हैं और शरीर के बहुत से विकारो को भी दूर करता हैं। तो आज हम आलूबुखारा के फायदे फायदों के बारे में पड़ेगे, जिससे हमारे शरीर हो को अनेको लाभ मिलते हैं।

आलूबुखारा के फायदे से वजन हो कंट्रोल

आलूबुखारे में अन्य फलों की तुलना में कैलोरी कम होती है। जिसकी वजह से इस फल का सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता है और नियंत्रित रहता है। वजन नियंत्रित करने के लिए आप रोज एक आलूबुखारे खाया करें।

आंखों के लिए लाभदायक

आलूबुखारा के फायदे और नुकसान

विटामिन-सी को आंखों के लिए लाभदायक माना जाता है और विटामिन-सी युक्त चीजें खाने से आंखे स्वस्थ बनीं रहती हैं। आलूबुखारे में विटामिन-सी उच्च मात्रा में मौजूद होता है और इसे खाने से आंखे हेल्दी बनीं रहती हैं। इसलिए जिन लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर है वो लोग इस फल का सेवन किया करें।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी आलूबुखारा सहायक होता है और इसे खाने से शरीर आसानी से बीमार नहीं पड़ता है। जो लोग आसानी से बीमार पड़ जाते हैं वो लोग इस फल का सेवन किया करें। इस फल में विटामिन-के और बी 6 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर नहीं पड़ने देता है।

आलूबुखारा के फायदे से बैड कोलेस्ट्रॉल हो कम

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी ये फल मददगार होता है और इसे खाने से शरीर में बढ़ा बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लग जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शरीर में कम होने से दिल के स्वस्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है और दिल हेल्दी रहता है। इसलिए दिल के मरीजों के लिए भी ये फल लाभदायक होता है।

खून का स्तर बढ़ें

शरीर में खून की कमी होने पर अपनी डाइट में ये फल शामिल कर लें। रोज एक आलूबुखारा खाने से ब्लड सेल्स का निर्माण अच्छे से होता है और शरीर में आई खून की कमी दूर हो जाती है। गौर है कि शरीर में खून की कमी आने से चक्कर और थकान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और शरीर बेहद ही कमजोर हो जाता है।

दिमाग के लिए स्वस्थ

Plum ke fayde in Hindi

आलूबुखारा के फायदे दिमाग के संग भी जुड़े हुए हैं और इसे खाने से दिमाग सही से कार्य करता है। इतना ही नहीं जो लोग आलूबुखारा का सेवन करते हैं उन लोगों को तनाव से भी निजात मिल जाती है। आलूबुखारे में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कि तनाव को दूर करने का कार्य करते हैं।

हड्डियां हों ताकतवर

Plum ke fayde in Hindi

हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने में भी आलूबुखारा फायदेमंद होता है और इसे खाने से हड्डियां कमजोर नहीं पड़ती हैं। जो लोग नियमित रूप से आलूबुखारे का सेवन करते हैं उन लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस का रोग नहीं लगता है और ना ही हड्डियों में दर्द की शिकायत होती है। 30 साल के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लग जाती है। इसलिए महिलाएं इस फल को अपनी डाइट में शामिल कर लें। ताकि उनकी हड्डियां कमजोर ना पड़ें।

डायबिटीज में उत्तम

डायबिटीज के मरीजों के लिए आलूबुखारा उत्तम फल माना जाता है। इस फल को खाने से खून में शुगर का स्तर नहीं बढ़ता है। वहीं जो लोग इस फल को नियमित रूप से खाते हैं उन लोगों को डायबिटीज होने का खतरा बेहद ही कम हो जाता है। दरअसल आलूबुखारे में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड डायबिटीज को होने से रोकने में सहायक होते हैं।

कब्ज हो दूर

आलूबुखारा के फायदे

कब्ज होने पर आप इस फल का सेवन करें। इस फल को खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। दरअसल आलूबुखारा में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है और फाइबर युक्त चीजें खाने से कब्ज सही हो जाती है। इतना ही नहीं कई आलूबुखारे पर किए गए शोध के अनुसार सूखा आलूबुखारा में फेनोलिक कंपाउंड मौजूद होते हैं जो कि पेट में कब्ज नहीं होने देता है।

आलूबुखारा के नुकसान – Side Effects of Plums in Hindi

  • अधिक मात्रा में आलूबुखारे का सेवन करने से एलर्जी हो सकती है। इसलिए इस फल का सेवन संतुलित मात्रा में करें।
  • इस फल के अंदर लैक्सेटिव पाया जाता है जो कि पेट के लिए उत्तम होता है। हालांकि अगर इस फल को ज्यादा खा लिया जाए तो डायरिया होने का खतर बढ़ जाता है।
  • सूखे आलूबुखारे का सेवन करने से कई लोगों को गैस की समस्या भी जाती है। इसलिए अगर आपको पेट में अक्सर गैस रहती है। तो आप आलूबुखारे का सेवन ना करें।
  • कब करें इस फल का सेवन

    आलूबुखारा के फायदे
    आलूबुखारे का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं। हालांकि सुबह और दोपहर का समय इस फल को खाने के लिए उत्तम होता है। आलूबुखारा के फायदे पढ़ने के बाद इस फल को अपनी डाइट में आप शामिल करें और रोज एक आलूबुखारा जरूर खाया करें। ये फल सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी होता है और शरीर क रक्षा कई प्रकार के रोगों से करता है।

    यह भी पढ़ें – ग्रीन कॉफी के फायदे

    Back to top button