राशिफल

Rashifal: पवनपुत्र हनुमान जी आज इन 7 राशियों की लगाएंगे नैया पार, जानिए अपनी किस्मत का हाल

हम आपको मंगलवार 10 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 10 December 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। विदेश से कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है लेकिन किसी भी तरह के लालच से दूर रहें। दाम्पत्य जीवन सुखमय कटेगा और पारिवारिक तौर पर उन्नति होगी। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि आप यात्रा करने जा रहे हैं तो आपको अपनी भाषा के बारे में अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने काम को करने के लिए दूसरों पर भरोसा न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं लेकिन ऐसे मौकों को अपने हाथों से फिसलने न दें। कोई भी नया रिश्ता सोच समझकर बनाएं क्योंकि नए लोगों से नुकसान पहुंच सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहने के लिए आध्यात्म में मन लगाएं। नौकरी और कारोबार आपके सफलता की चाबी बनेगी। घरेलू मामले कुछ परेशानियों का कारण बन सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद घर पर अशांति का कारण बन सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अचानक कार्यभार बढ़ सकता है। आपके माता-पिता के अस्वस्थ होने के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। अगर आप सिंगल हैं और अपने लिए पार्टनर की तलाश में हैं तो आज इंतज़ार खत्म हो सकता हैं। परिवार में वैसे तो सुख शांति व्याप्त रहेगी पर संतान के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी में उन्नति और आय में वृद्धि हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सुबह की सैर आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी के साथ तकरार होने की संभावना है। आप सीने के दर्द की शिकायत झेल सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर धन खर्च होगा। आर्थिक मामले या लेन-देन में सावधानी रखें। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ झगड़े हो सकते हैं। कार्य व्यापार में उन्नति के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नौकरीपेशा लोगों के लिए ये दिन अच्छा गुज़रेगा। विरोधियों को परास्त कर पाएंगे और दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपको अपना कार्य करने के लिए जितने भी धन की आवश्यकता होगी आपको उससे ज्यादा धन प्राप्त होगा। आय में वृद्धि के साधन बढ़ने के साथ व्यापार में उन्नति के भी योग बन रहे हैं। अनेक प्रकार के लाभ आपको प्राप्त होने वाला है। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कुछ बड़ी समस्याओं का खात्मा होता हुआ देखना को मिल सकता है। अपनी योजनाओं पर भरोसा करें। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। संतान को रोजगार के क्षेत्र तरक्की मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नई योजनाओं की शुरुआत के साथ आर्थिक पक्ष भी मजबूत बना रहेगा। अधिक विचार आने से मन विचलित हो सकता हैं, इसे शांत रखने की पूरी कोशिश जरूर करें। मन में काबू रख सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। नई सोच आपको जीवन में सदैव कामयाब बनाएगी। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा में कुछ बेहतर करने का प्रयत्न कर सकते है। बेहतर कार्य को सही समय पर होते हुए देखने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वालों को आज कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन में दुविधा बनी रहेगी। घर परिवार और कार्य क्षेत्र में लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। किसी बड़ी समस्या को सुलझाने के मामले में आपसे कोई राय ली जा सकती है। जीवनसाथी की महत्वपूर्ण बातों को नजरअंदाज करना कलह का कारण बन सकता है। रुके हुए काम बनेंगे और लाभ मिलेगा। आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई चिंता हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। लाइफ पार्टनर की तरफ से आपको बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा फैसला ना लें। संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दांपत्य जीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। रिश्ता आपका बेहतर बना रह सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप जो भी कार्य सच्चे मन और ईमानदारी के साथ करेंगे तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप दूसरों के सहयोग द्वारा कोई किसी बड़े काम को अंजाम दे सकते हैं। आपको अपनी मदद करने वाले लोगों की तारीफ भी करनी होगी। शिक्षा और कानून से जुड़े हुए मामलों में आपको सफलता मिलेगी। किसी भी तरह के वाद विवाद से बच कर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी बरतें। घर के अतिरिक्त बाहर का खाना-पीना संभव हो तो टालें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज पति पत्नी में आपसी तकरार हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में भटक सकता है। आने वाला समय आपके लिए आनंददायक रहेगा। क्रोधित अवस्था आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। इसलिए क्रोध को त्याग कर शांति से काम लें। महिलाएं अपनी दिनचर्या में बदलाव करें तो बेहतर रहेगा। बहुत सारे काम एक साथ ले लेने के कारण आप थकावट महसूस करेंगे। बेहतर पदोन्नति की आपको प्राप्त होने वाली है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको उपहार और धन की प्राप्ति होगी। कुछ बड़ी खुशखबरी आपको प्राप्त होने वाली है। कार्य सिलसिले से आपको कहीं पर घूमने जाने का आयोजन बनाना पड़ सकता है। बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आज रुका हुआ पैसा आप वापस मिलेगा। आवेश व क्रोध में आकर व्यापार का कोई निर्णय न लें। किसी भी तरह के जोखिम भरे निर्णय लेने से पहले ठीक से सोचें, हालांकि इनसे फायदा होने के योग प्रबल हैं।

आपने Rashifal 10 December 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 10 December 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 10 December 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सूर्य देव को समर्पित है पौष मास, इनकी पूजा करने से मिलता है खास फल, दूर हो जाते हैं ये रोग

Back to top button