स्वास्थ्य

सर्दी के मौसम में एक साथ खाएं शहद-मुनक्का, शरीर को मिलेंगे ये चमत्कारी लाभ

शहद और मुनक्का का प्रयोग कई तरह की आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में किया जाता है। ये दोनों चीजें सेहत को अनेकों प्रकार के लाभ पहुंचती हैं। शहद खाने से वजन को कम किया जा सकता है। वहीं मुनक्का का सेवन करने से खांसी दूर हो जाती है। हालांकि अगर इन दोनों चमत्कारी चीजों को एक साथ खाया जाए तो शरीर को अधिक लाभ मिलता है। इसलिए आप मुनक्का शहद का सेवन एक साथ किया करें। वहीं इन्हें एक साथ खाने से मिलने वाले लाभ इस तरह से हैं।

शहद मुनक्का के लाभ

कीटाणुओं हो खत्म

मुंह के कीटाणुओं को मारने में मुनक्का शहद लाभदायक होता है और इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से मुंह में पैदा होने वाले कीटाणु खत्म हो जाते हैं। दरअसल मुंह में कीटाणु होने पर सांस से बदबू आती है और दांतों से जुड़ी तकलीफें हो जाती हैं। ये कीटाणु मुंह के स्वस्थ के लिए हानिकारण साबित होते हैं। इन कीटाणुओं को खत्म करने के लिए आप शहद और मुनक्का का पानी पीया करें।

इस तरह से तैयार करें पानी

एक गिलास पानी को गर्म कर लें। इसके बाद इस पानी में मुनक्का डाल दें। इस पानी को अच्छे से उबाल लें। इस पानी को छान लें और जब ये गुनगुना हो जाए तो इस पानी में एक चम्मच शहद डाल दें। इस पानी को पीने से मुंह के बैक्टीरियां यानी कीटाणु खत्म हो जाएंगे।

सर्दी नहीं लगे

सर्दी के मौसम में शहद मुनक्का खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है और सर्दी नहीं लगती है। जो लोग रोज इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ करते हैं उन्हें जुकाम और खांसी नहीं होती है। इसलिए ठंड के मौसम में आप इन दोनों चीजों को एक साथ खाएं।

सूजन कर कम

सर्दी के मौसम में पैरों और हाथों में सूजन आ जाती है। कई बार सूजन की वहां से पैरों और हाथों में दर्द भी हो जाता है। अगर शहद और मुनक्का को खाया जाए तो  सूजन दूर हो जाती है। दरअसल शहद में एंटीबैक्टीरिया तत्व होते हैं जो की सूजन को कम कर देते हैं। जबकि मुनक्का दर्द को दूर कर देता है। इसलिए सूजन होने पर इन दोनों चीजों का सेवन करें।

पाचन क्रिया हो सही

पाचन क्रिया को दुरूस्त रखने में शहद मुनक्का लाभदायक साबित होते हैं और इन्हें खाने से पाचन क्रिया सही से कार्य करती है। वहीं जिन लोगों की पाचन क्रिया कमजोर है उनके लिए भी शहद मुनक्का गुणकारी होता हैऔर इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। गौर हो कि पाचन क्रिया कमजोर होने पर खाना आसानी से नहीं पचता है और कुछ भी खाना से पेट खराब हो जाता है।

किस तरह से करें सेवन

एक चम्मच शहद में आप मुनक्का डाल लें और इसे खा लें। इसके अलावा आप शहद मुनक्का का पानी भी पी सकते हैं।

कब खाएं

शहद मुनक्का को सुबह के समय खाएं और दिन में एक बार ही इसका सेवन करें। हालांकि जुकाम होने पर आप इसे दो बार भी खा सकते हैं।

Back to top button