अध्यात्म

घर से निकलते समय करें ये सरलतम उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम, होगा सब कुछ अति उत्तम

घर से निकलते समय अगर नीचे बताए गए टोटके कर लिए जाएं तो दिन अच्छे से गुजरता है और जिस काम के लिए आप बाहर जा रहे हैं वो पूरा हो जाता है। ये टोटके बेहद ही सरल और असरदार हैं और कोई भी इन्हें कर सकता है। इतना ही नहीं इन टोटकों को करने से हर कामना भी पूरी हो जाती है और रोका हुआ कार्य भी सफल हो जाता है। इसलिए हर दिन घर से निकलते समय आप ये सरलतम उपाय जरूर करें।

घर से निकलने से पहले करें ये काम, हो जाएगा हर कार्य सफल

सोमवार के दिन करें ये उपाय

सोमवार के दिन घर से बाहर निकलते समय अपने चेहरे को शीशे में जरूर देखें। इसके साथ ही इस दिन चेक्स वाले  वस्त्र पहनें। ये उपाय करने से आपका दिन अच्छे से गुजर जाएगा।

मंगलवार के दिन करें ये उपाय

मंगलवार के दिन अगर आप किसी कार्य के चलते घर से बाहर जा रहे हैं तो गुड़ खा लें। गुड़ खाने से कार्य सफल हो जाएगा। वहीं इस दिन लाल या गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

बुधवार के दिन करें ये उपाय

बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने से हर कार्य सफल हो जाता है और केवल शुभ समाचार ही सुनने को मिलते हैं। इस दिन किसी शुभ कार्य के लिए चलते अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो धनिया खा लें। ऐसा करने से दिन खुशी के साथ गुजर जाएगा।

गुरुवार के दिन करें ये उपाय

अगर आप किसी शुभ या जरूरी काम के लिए गुरुवार के दिन घर से बाहर जा रहे हैं। तो पीले ये फिर सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। पीले और सफेद रंग के वस्त्र पहनकर कार्य पर जाने से कार्य सफल ही होता है। इसके अलावा इस दिन आप जीरा खाकर ही घर से निकलें।

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय

शुक्रवार के दिन चांद्रमा से जुड़ा होता है और इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है। वहीं किसी कार्य के लिए अगर आप बाहर जा रहे हैं तो दही को जरूर खाएं। दही खाने से कार्य में केवल सफलता ही मिलती है।

शनिवार के दिन करें ये उपाय

किसी जरूरी काम के चलते अगर आप शनिवार के दिन घर से बाहर जा रहे हैं तो अदरक खा लें और हो सके तो केवल काले रंग के वस्त्र ही पहने। ऐसा करने से शनि ग्रह आपके अनुकुल रहता है और आपका कार्य केवल सफल ही होता है।

रविवार के दिन करें ये उपाय

रविवार के दिन नीले रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा घर से निकलते समय इस दिन घी खाना शुभ फल देता है।

ऊपर बताए गए टोटकों के अलावा आप रोज घर से बाहर निकलते समय अपने गुरु, कुलदेव या इष्टदेव का नाम जरूर लें। इनका नाम लेने से आपका दिन सही से गुजर जाता है और आपको केवल सफलता ही हासिल होती है। साथ में ही बिगड़े काम भी सही हो जाते हैं।

Back to top button