स्वास्थ्य

किशमिश का पानी के फायदे जानिए, इसे पीने से जड़ से खत्म हो जाते हैं ये रोग

किशमिश एक प्रकार का सूखा मेवा है जिसका स्वाद थोड़ा सा खट्टा और मीठा होता है। किशमिश खाना शरीर के लिए लाभदायक होता है और इसका सेवन करने से कई रोग सही हो जाते हैं। किशमिश का सेवन कई तरह से किया जा सकता है और कई लोग इसका पानी पीना पसंद करते हैं। ये पानी सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है और किशमिश का पानी पीने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। किशमिश के पानी के क्या फायदे होते हैं और इसे किस तरह से बनाया जाता है ये आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

किशमिश का पानी पीने के लाभ

पेट रहे सही

रोज सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से पेट पर अच्छा असर पड़ता है और पेट से जुड़े कई रोग जैसे कब्ज, गैस और एसिडिटी सही हो जाते हैं। इसलिए जिन लोगों को भी ये समस्या रहती है वो लोग रोज किशमिश का पानी पीया करें। इसे पीने से पेट एकदम सही रहेगा।

हो खून की कमी पूरी

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है, वो लोग किशमिश का पानी पीया करें। किशमिश का पानी पीने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। इतना ही नहीं खून का स्तर बढ़ाने के साथ-साथ किशमिश का पानी खून को शुद्ध करने में भी सहायक होता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल रहे सही

हर रोज किशमिश का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल सही रहता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल का लेवल शरीर में अधिक होने पर आप किशमिश का पानी पीना शुरू कर दें। ये पानी पीने से एक हफ्ते के अंदर ही कोलेस्ट्रॉल का लेवल सही हो जाएगा।

झुर्रियों हो कम

जो लोग रोज किशमिश का पानी पीया करते हैं उन लोगों को झुर्रियां नहीं होती हैं। वहीं चेहरे पर मौजूद झुर्रियां कम होने लग जाती हैं। दरअसल किशमिश के पानी में फ्लेवेनॉइड्स एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो झुर्रियों को कम करने का कार्य करते हैं।

कैसे तैयार करें किशमिश का पानी

किशमिश का पानी तैयार करने के लिए आपको पानी और 20 से 25 किशमिश की जरूर पडे़गी। आप रात को सोने से पहले एक लीटर पानी के अंदर किशमिश डाल दें। इसके बाद इस पानी को रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह इस पानी में डाली गई  किशमिश को हाथों से दबाकर अच्छे  से पानी में मिला दें। इसके बाद इस पानी को 10 मिनट तक गैस पर उबलने के लिए रख दें। जब ये पानी अच्चे से उबाल जाए तो इसे ठंडा करके पी लें।

रखें इन बातों का ध्यान

  • शुगर के मरीज किशमिश के पानी का सेवन ना करें। क्योंकि किशमिश मीठी होती है और इसका सेवन करने से शुगर का स्तर और बढ़ सकता है।
  • जो लोग उच्च ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हैं वो लोग हफ्ते में तीन दिन ही इस पानी को पीएं।

किशमिश का पानी पीने के क्या लाभ होते हैं ये पढ़ने के बाद आप इस पानी को जरूर पीएं। ये पानी शरीर के लिए उत्तम होता है और आप इसे रोज पी सकते हैं।

Back to top button