स्वास्थ्य

अमृत से कम नहीं है अशोक का पेड़, इन रोगों को जड़ से कर देता है ख़त्म

अशोक के पेड़ को पवित्र पेड़ माना जाता है और इस पेड़ के पत्तों का प्रयोग पूजा के दौरान किया जाता है। अशोक के पेड़ को आयुर्वेद में भी लाभदायक माना गया है और इस पेड़ के पत्ते और छाल का प्रयोग कई तरह की दवाईयों को बनाने में किया जाता है। अशोक के पत्तों की मदद से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को भी सही किया जा सकता है। इस पेड़ के साथ क्या-क्या लाभ जुड़े हुए हैं वो इस प्रकार है।

अशोक के पेड़ से जुड़े लाभ –

फोड़े-फुंसी करे दूर

चेहरे पर फोड़े फुंसी होने पर इनपर आशोक के पत्तों का लेप लगा लें। ये लेप लगाने से फोड़े फुंसी सही हो जाएंगे और इनसे आपको आराम मिल  जाएगा। लेप तैयार करने के लिए अशोक के पत्तों को अच्छे से पीस लें और इस लेप में सरसों का तेल मिला लें। इस पेस्ट को फोड़े-फुंसियों पर लगा लें और 15 मिनट तक लगा रहने दें। जब ये सूख जाए तो पानी की मदद से इसे साफ कर लें।

एजिंग इफेक्ट

इस पेड़ की छाल को अगर चेहरे पर लगाया जाए तो एजिंग इफेक्ट कम हो जाते हैं। इसलिए जिन लोगों के चेहरे पर झुर्रियां हैं वो लोग अशोक के पेड़ की छाल के पानी से अपने चेहेर को रोज साफ किया करें। छाल का पानी तैयार करने के लिए छाल को अच्छे से साफ कर लें। फिर इसे पानी में डालकर पानी को अच्छे से उबाल लें। जब ये पानी उबल जाए तो गैस को बंद कर इसे छान लें। इस पानी को ठंड़ कर इससे अपना चेहरा साफ कर लें। रोज इस पानी से चेहरा धोने से इुर्रियां खत्म हो जाती हैं और चेहरा जवां बना रहता है।

किडनी में स्टोन का दर्द करे दूर

किडनी में स्टोन होने पर बेहद ही दर्द होता है और कई बार ये दर्द सहन नहीं किया जाता है। जिन लोगों को भी ये दर्द होता है वो लोग अशोक के बीज का सेवन करें। अशोक के बीज खाने से ये दर्द दूर हो जाएगा। दो ग्राम अशोक के बीज को पीस लें और रोज इसे खाएं। ये खाने से दर्द सही हो जाएगा।

समय पर आएं परियड्स

कई महिलाओं को समय पर परियड्स ना आने की समस्या रहती है। समय पर परियड्स ना आने से परेशान महिलाएं अशोक की छाल का काढ़ा पीया करें। ये काढ़ा पीने से परियड्स समय पर आ जाएंगे। अशोक की छाल का काढ़ा तैयार करने  के लिए छाल को सबसे पहले साफ कर लें और इसे पानी में डालकर पानी को उबाल लें। इस पानी में थोड़ी सी चीनी भी मिला लें। जब ये पानी आधा रहे जाए तो गैस बंद कर दें। इस पानी को छान कर पी लें। आपको परियड्स समय पर आना शुरू हो जाएंगे।

अशोक की छाल का पानी पीने के अलावा आप चाहें तो इसका चूर्ण भी बनाकर खा सकते हैं। अशोक की छाल को पीस लें और इसके अंदर मिश्री मिला लें। इस मिश्रण को रोज खाएं। ये मिश्रण खाने से समय पर परियड्स आना शुरू हो जाएंगे।

Back to top button