अध्यात्म

रोज माथे पर तिलक लगाना सेहत के लिए होता है लाभकारी, जानें इसकी खासियत

पूजा के दौरान माथे पर तिलक जरूर लगाया जाता है। माथे पर तिलक लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है और इसे लगाने के बाद ही पूजा शुरू की जाती है। माथे पर तिलक लगाने से सेहत पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसलिए आप रोज अपने माथे पर तिलक को लगाया करें। वहीं तिलक लगाने से क्या लाभ जुड़े हुए हैं उसकी जानकारी इस प्रकार है।

माथे पर तिलक लगाने के फायदे

दिमाग रहता है शांत

माथे पर चंदन का तिलक लगाने से दिमाग शांत रहता है और तनाव भी नहीं होती है। इसलिए जिन लोगों को तनाव अधिक रहता है वो लोग चंदन को घिसकर अपने माथे पर लगा लें। दरअसल तिलक लगाने से सेरेटोनिन और बीटा एंडोर्फिन का स्राव संतुलित होता है और तनाव की समस्या नहीं होती है।

सिर दर्द से मिले आराम

सिर में दर्द होने पर दवाई खाने की जगह आप चंदन को लगा लें। चंदन का तिलक लगाने से सिर का दर्द सही हो जाएगा और आराम मिलेगा। आप चंदन को अच्छे से घिस लें और इसके अंदर थोड़ा सा तेल मिला दें। इसके बाद इस लेप को अपने माथे पर लगा लें।

नकारात्मक ऊर्जा रहे दूर

जो लोग रोज माथे पर तिलक लगाया करते हैं उनसे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ाता है। तिलक लगाने से जुड़ा ये लाभ  मनोवैज्ञानिक रूप से प्रमाणित भी हो रखा है। इसलिए आपके अंदर अगर आत्मविश्वास की कमी है तो रोज आप माथे पर तिलक को लगाया करें।

मन रहें शांत

तिलक लगाने से मन को शांति मिलती है और ऐसा होने से मानसिक विकार होने का खतरा बेहद ही कम हो जाता है।

त्वचा समस्या रहे दूर

माथे पर हल्दी का तिलक लगाने से त्वचा से जुड़ी समस्या नहीं होती है। दरअसल हल्दी के अंदर एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल होती है, जो कि त्वचा की रक्षा कई तरह के बैक्टीरियल से करते हैं।

थकान हो खत्म

शारीरिक थकान को भी दूर करने में चंदन का तिलक सहायक होता है और इस तिलक को माथे पर लगाने से थकान एकदम दूर हो जाती है और चैन भरी नींद आती है। जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या है वो लोग भी रोज रात को सोने से पहले माथे पर चंदन का तिलक जरूर लगाएं।

ग्रह रहते हैं शांत

ज्योतिष के अनुसार कुंडली में अगर कोई ग्रह भारी है या ग्रहों की दिशा सही नहीं चल रही है। तो माथे पर चंदन का तिलक लगाना उत्तम साबित होता है। चंदन के तिलक में सरसों का तेल मिलाकर इसे माथे पर लगाने से ग्रह शांत हो जाते हैं और कष्ट दूर हो जाते।

अन्न और धन में हो बरकत

ऐसा माना जाता है कि माथे पर तिलक लगाने से व्यक्ति की किस्मत खुल जाती है और घर में अनाज और धन की कभी भी कमी नहीं होती है। घर में धन और अनाज की बरकत बनी रहे इसके लिए आप रोज माथे पर चंदन का तिलक लगाया करें।

तिलक लगाने के फायदे पढ़ने के बाद आप रोज इसे लगाया करें।

Back to top button