बॉलीवुड

खुद से छोटी अभिनेत्री को डेट करना चाहते हैं संजय दत्त, खुद किया खुलासा

बॉलीवुड के मुन्ना भाई यानी संजय दत्त के जिंदगी के कई राज उनके बायोपिक फिल्म संजू से खुल गए थे। संजय दत्त के जीवन में एक समय ऐसा था जब वो ड्रग्स लेने के आदि थे और उनकी कई गर्लफ्रेंड थीं। इन सभी राज से पर्दा उठ चुका है। संजय दत्त की उतनी ही गर्लफ्रेंड नहीं हैं जितनी संजू फिल्म में बताया गया है क्योंकि अभी अभी उन्होंने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में अपने नए गर्लफ्रेंड बनाने के प्लान का खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि कौन है वो जिसे संजय दत्त अपनी गर्लफ्रेंड बनाने के बारे में सोच  रहे हैं।

संजय दत्त की आने वाली फिल्म पानीपत 6 दिसंबर को रीलीज होने वाली है। फिलहाल इस फिल्म के स्टार फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के सितारे कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। यहां पे कपिल शर्मा ने संजय दत्त से पूछा कि आप अपने 308वें गर्लफ्रेंड के बारे में बताइए।

इस पर संजय ने बताया कि वो अभी भी अपने गर्लफ्रेंड का काउंट रखते हैं।  वे ऐसा इसलिए  करते हैं क्योंकि उनकी जिंदगी अभी समाप्त नहीं हुई हैं।

 

इसके बाद संजय दत्त ने ऐसी बात बोल दी जिस पर आपको भी भरोसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वो कृति सेनन से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं, कृति उनकी 309वीं गर्लफ्रेंड बन सकती हैं। हालांकि ये बात उन्होंने मजाक के लहजे में कही, इसलिए वहां मौजूद सभी लोग इस बात पर हंसने लगे। आपको बता दें कि संजय दत्त 60 वर्ष के हो चुके हैं। और कृति अभी सिर्फ 29 वर्ष की हैं। संजय दत्त का नाम बॉ़लीवुड के मशहूर अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है। इनमें टीना मुनिम और माधुरी दीक्षित का नाम भी शामिल है। वैसे संजू फिल्म में संजय दत्त के  308 गर्लफ्रेंड का जिक्र किया गया है।

संजय दत्त की लड़की पटाने के ट्रिक के बारे में एक बार बॉलीवुड फिल्म निर्देशक राजू हिरानी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि संजय दत्त कैसे लड़की पटाया करते थे।  राजू हिरानी कहते हैं कि संजू जिस लड़की को पसंद करते थे, वो उसे अपनी मां के कब्र पर ले जाया करते थे। लेकिन सच ये होता  था कि वह कब्र नरगिस की होती ही नहीं थी। लेकिन लड़की संजय के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ जाती थी। जबकि उन्हें पता ही नहीं होता था कि संजय दत्त ने झूठ बोला है।

संजय दत्त के आने वाली फिल्म पानीपत की बात करें तो, उसमें कृति सेनन भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारीकर ने किया है। यह फिल्म पानीपत में 1761 में हुए युद्ध की यादों को ताजा करेगा। यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित होगी। जो अफगान और मराठाओं के बीच हुई थी। बताते चलें कि इसमें संजय दत्त, कृति सेनन के अलावा अर्जुन कपूर, पद्मिनि कोल्हापुरी, जीनत अमान भी अहम किरदार में हैं।

Back to top button