बॉलीवुड

यह है वर्ल्ड की सबसे खूबसूरत 9 महिलाएं, भारत से भी एक महिला का नाम है शामिल

सभी लोगों की खूबसूरती के अलग-अलग पैमाने होते हैं, पर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी खूबसूरती के सामने सभी पैमाने कम लगने लगते हैं। यह लोग अपनी खूबसूरती के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हो जाते हैं। आज हम आपको दुनिया की ऐसी 10 महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें वर्ल्ड की सबसे खूबसूरत महिला होने का खिताब दिया गया है।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है बेला हदीद का…। बेला हदीद अमेरिकन की सुपर मॉडल है। इन्हें वर्ल्ड की सबसे खूबसूरत महिला का ख़िताब दिया गया है। बेला हदीद के पिता फिलिस्तीनी और मां दस मूल की है। बेला को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का ख़िताब उनके असाधारण फीचर के आधार पर दिया गया है। इस साल बेला हदीद को एक कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्टर जूलियन डिसिल्वा द्वारा दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब दिया गया। इस कॉस्मेटिक सर्जन ने बेला की खूबसूरती को “क्लासिक ग्रीक ब्यूटी fee” के आधार पर परिभाषित किया है।

अब हम आपको बताते हैं दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला के बारे में…।। इनका नाम है लुपिता न्योंगो। लुपिता न्योंगो की उम्र 36 साल है। यह एक ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हैं। लुपिता को पूरी दुनिया में उनकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस मैक्सिकन केन्याई स्टार ने खूबसूरती के मानकों को लेकर बहुत सारे भाषण दिए हैं। जब से लुपिता अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में आयी तभी से वह वर्ल्ड की बेस्ट ड्रेस और सबसे खूबसूरत महिला की लिस्ट में शामिल है।

दुनिया के सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में तीसरा नाम दीपिका पादुकोण का आता है ।इंडिया में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक और कई इनाम जीतने वाली दीपिका पादुकोण ने 2007 में फिल्म “ओम शांति ओम” के द्वारा बॉलीवुड में कदम रखा था। साल 2012 में दीपिका को “पीपल पत्रिका” द्वारा “इंडियाज मोस्ट ब्यूटीफुल वूमेन” का खिताब मिला। दीपिका की स्माइल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

गायिका और एक्ट्रेस बियॉन्से पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। बेला हदीद के बाद “गोल्डन रेशो ऑफ ब्यूटीफुल” की लिस्ट में बियॉन्से का नाम दूसरे स्थान पर आता है। बियॉन्से को पीपल मैगजीन द्वारा दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब दिया गया है।

अमेरिकन अभिनेत्री और मॉडल एम्बर हर्ड का नाम काफी लंबे समय से मोस्ट ब्यूटीफुल वुमन की लिस्ट में बरकरार है। नीली नीली आंखों वाली इस अभिनेत्री ने भी डॉक्टर जूलियन डिसिल्वा की गोल्डन रेशो ऑफ ब्यूटी में जगह हासिल की है।

पिया वर्त्जबैक एक फिलीपीन जर्मन मॉडल है। इसके अलावा ये एक एक्ट्रेस और ब्यूटी क्वीन भी है। पिया ने 20 दिसंबर 2015 में मिस यूनिवर्स 2015 का खिताब जीता था। पूरी दुनिया के लोगों का ध्यान ब्यूटी क्वीन पर तब गया स्टीव हार्वे ने गलती से विजेता के तौर पर इनकी जगह किसी और प्रतियोगी का नाम घोषित कर दिया था।

एरियाना ग्रांडे एक सिंगर है। एरियाना को उनके नाजुक फीचर्स और खूबसूरत फिगर के लिए जाना जाता है। यह भी डॉक्टर जूलियन डिसिल्वा की लिस्ट में शामिल है।

बेला हदीद अपनी फैमिली में अकेली मॉडल नहीं है जो अपनी खूबसूरती की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। ब्लू आइज वाली गिगी हदीद भी अपनी खूबसूरती और लुक्स की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

कैट्रियोना ग्रे एक ऑस्ट्रेलियन मॉडल, फिंगर और ब्यूटी पेजेंट रह चुके हैं। इनकी भूरी भूरी आंखें सभी लोगों का दिल जीत लेती हैं। यह मॉडल पूरे वर्ल्ड में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है।

Back to top button