अध्यात्म

कुंवारे लोगों को अगर आए ऐसे सपने, तो समझ ले घर में जल्द बजने वाली शहनाई

कई बार हम लोगों को जो सपने आते हैं वो हमारे भविष्य में क्या होने वाला है, उसकी और इशारा करते हैं। सपने में दिखाई देने वाली चीजें कई बार किसी खास घटना के होने का संकेत करती हैं।

अगर किसी व्यक्ति को नीचे बताई गई चीजें सपने में दिखाई दें, तो वो व्यक्ति समझ ले की उसकी शादी होने वाली है और उसके घर में शहनाई बजने वाली हैं। दरअसल स्वप्न शास्त्र में उन चीजों का जिक्र किया गया है। जिनका दिखना शादी होने की और इशारा करता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर किसी अविवाहित इंसान को ये चीजे सपने में दिखती हैं, तो उसकी शादी एक साल के अंदर ही हो जाती हैं।

शादी का जोड़ा

अगर किसी कन्या को सपने में लाल रंग का शादी का जोड़ा दिखे, तो वो समझ ले कि उसका विवाह जल्द ही होने वाला है और वो दुल्हन बनने वाली है। स्वप्न शास्त्र  में सपने में शादी का लहंगा और सजी हुई दुल्हन दिखना विवाह होने का संकेत माना जाता है।

आभूषण मिलना

सपने में अगर कोई आपको आभूषण उपहार के तौर पर दे या आपके हाथ में चूड़ी या सोना का कड़ा पहनाएं। तो इसका अर्थ विवाह होना होता है। जिन लोगों को सपने में सोने के आभूषण उपहार में मिलते हैं उनकी शादी एक साल के अंदर ही हो जाती है।

प्रेमी युगल

सपने में किसी प्रेमी युगल को एक साथ देखना भी शादी होने की और इशारा करता है। इसके अलावा अगर सपने में किसी की शादी होते हुए दिखे तो ये भी शीघ्र विवाह होने का संकेत माना जाता है।

मोर पंख

सपने में मोर पंख दिखना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर सपने में मोर पंख दिखे तो समझ लें कि आपका विवाह जल्दी ही होने वाला है और आपके घर में शहनाई बजने वाली है। मोर पंख के अलावा बांसुरी देखना भी जीवन साथी मिलने की और इशारा करता है।

फूल या बगीचा का दिखना

सपने में लाल रंग का गुलाब या कोई बगीचा दिखे तो ये विवाह होने का संकेत माना जाता है। दरअसल लाल गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है और इसका दिखना जीवन में प्रेम आने का संकेत होता है।

मेले में घूमना

अगर किसी युवती को मेले का सपना आए तो वो युवती समझ ले की उसे जल्द ही जीवन साथी मिलने वाला है और उसका विवाह होने वाला है।

शिव और पार्वती मां

सपने में शिव और पार्वती मां का एक साथ दिखना शुभ माना जाता है और स्वप्न शास्त्र में इस प्रकार का सपना आना विवाह होने से जोड़कर देखा जाता है। शिव पार्वती के अलावा अगर सपने में राधा और कृष्ण जी दिखें तो ये भी विवाह होने का संकेत होता है।

मेहंदी लगना

सपने में अगर किसी व्यक्ति के हाथों पर मेहंदी लग रही हो या उसे हल्दी लगाई जाए, तो वो समझ ले की उसका विवाह होने वाला है। इसके अलावा सपने में किसी लड़के को अगर घोड़ी दिखे तो ये भी शादी होने का संकेत होता है।

Back to top button