अध्यात्म

5 दिसंबर से ये 4 ग्रह बदल रहे हैं अपनी चाल ,जानें आप पर क्या पड़ेगा इसका असर

दिसंबर का महीना शुरू हो गया है और 5 दिसंबर से चार ग्रह अपनी राशियां बदलने वाले हैं। जिसका असर हमारे जीवन पर पड़ेगा। बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल ग्रह मौजूदा घर से निकलकर दूसरे घर में प्रवेश करेंगे और इन चारों ग्रहों के इस परिवर्तन से कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा, जबकि कुछ राशि पर नकारात्मक असर पड़ने वाला है।

कौन सा ग्रह करेगा किस राशि में प्रवेश –

बुध ग्रह

बुध की खराब दिशा होने पर जातक को मानसिक तनाव रहता है और वो सदा परेशानी में रहता है। वहीं इस ग्रह की अच्छी दिशा होने पर जातक को शांति मिलती है और मन हर वक्त खुश रहता है। ये ग्रह दिसंबर 05, 2019 को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह के इस परिर्वतन से वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ मिलेगा और इस राशि के जातक का हर कार्य सफल रहेंगे।

किस तरह से करें बुध ग्रह को प्रसन्न

बुध ग्रह को हरा रंग प्रिया होता है। इसलिए वृश्चिक राशि के लोग बुधवार के दिन हरे रंग की चीजें गरीब लोगों में बांटे।

शुक्र ग्रह

शु्क्र ग्रह को सौंदर्य से जोड़कर देखा जाता है और इस ग्रह के कुंडली में सही स्थान पर होने से जातक को सुंदरता प्रदान होती है। जबकि इसके गलत घर में होने से त्वचा से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 15 दिसंबर को शुक्र ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा और ये प्रवेश रविवार 18:12 बजे होगा।

किस तरह से करें शुक्र ग्रह को प्रसन्न

शुक्र ग्रह का प्रिया रंग सफेद होता है। इसलिए मकर राशि के लोग शुक्रवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। ऐसा करने से ये ग्रह आपको शुभ फल ही देगा।

सूर्य ग्रह

16 दिसंबर को सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करने वाला है। सूर्य ग्रह को ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस ग्रह की सही दिशा कुंडली में होने पर जातक का स्वस्थ अच्छा बना रहता है। वहीं सूर्य ग्रह की दिशा कुंडली में गलत होने पर,जातक की सेहत खराब रहती है।

किस तरह से करें सूर्य ग्रह को प्रसन्न

सूर्य को रोज सुबह अर्घ्य दें और सूर्य मंत्र का जाप करें। सूर्य देव से रविवार का दिन जुड़ा होता है। इसलिए इस दिन आप सूर्य देव की कथा को पढ़ें।

मंगल ग्रह

मंगल ग्रह के कुंडली में अशुभ स्थान पर होने से किसी भी कार्य में कामयाबी नहीं मिलती है और शरीर को चोट लगती रहती हैं। जबकि ये ग्रह अगर कुंडली में सही स्थान पर हो, तो जातक का भाग्य खुल जाता है और उसे हर कार्य में केवल सफलता ही प्राप्त होती है। ये ग्रह 25 दिसंबर को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। जो कि 21:53 बजे होगा।

किस तरह से करें मंगल ग्रह को प्रसन्न

मंगल ग्रह का प्रिया रंग लाल होता है। इसलिए वृश्चिक राशि के लोग मंगलवार के दिन शिवलिंग पर लाल रंग की चीजें जैसे फूल, फल और इत्यादि चढ़ाएं।

Back to top button