बॉलीवुड

शाहरुख खान ने इन फिल्मों को करके अपनी बादशाहत खत्म की, अब कर रहे हैं ऐसा काम कि…

आजकल बॉलीवुड में सलमान खान, जॉन अब्राहम, वरुण धवन और कार्तिक आर्यन जैसे एक्टर्स डिमांड है मगर शाहरुख खान तो बिल्कुल गोल ही हो गए। ऐसा क्या हुआ कि शाहरुख फिल्मों से बिल्कुल गायब हो गए, पिछले साल उनकी फिल्म ज़ीरो आई और वो भी बॉक्स-ऑफिस पर डब्बा गुल हो गई। पता नहीं अब ऐसे में वो अपनी जगह बना पाएंगे क्योंकि शाहरुख खान ने इन फिल्मों को करके अपनी बादशाहत खत्म की, अब क्या काम करते हैं चलिए जानते हैं।

शाहरुख खान ने इन फिल्मों को करके अपनी बादशाहत खत्म की

शाहरुख खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार करते हैं और पिछले दिनों वे नेटफ्लिक्स पर डेविड लेटरमैन के शो में भी नजर आए। शाहरुख खान ने अभी अपने किसी प्रोजेक्ट का एलान नहीं किया है और ऐसी चर्चा है कि वे करण जौहर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे लेकिन ये उनका कैमियो होगा। इसके अलावा वे निर्देशक आनंद आर राय की एक फिल्म में भी शाहरुख मेहमान बनकर आएंगे। अब ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या लगातार फ्लॉप फिल्मों से शाहरुख ऐसे रोल चुन रहे हैं। शाहरुख भी इन बातों से वाकिफ हैं कि उन्हें अपनी अगली फिल्म बहुत ही सोच-समझकर करना होगा। चलिए आपको बताते हैं कौन सी फिल्मों के बाद शाहरुख की बादशाहत खत्म होने की कगार पर आ गई।

जीरो


साल 2018 में आई आनंद एल राय की फिल्म जीरो में शाहरुख ने एक एक्सपेरिमेंट किया था। इसमें वे बौना बने थे जिसे कटरीना कैफ जैसी लड़की से प्यार होता है लेकिन उससे एक साइंटिस्ट अनुष्का शर्मा को प्यार होता है। फिल्म की कहानी ओरिजनल थी मगर काफी स्लो थी जो दर्शकों को बोर कर गई। फिल्म फ्लॉप हो गई और इसके बाद शाहरुख खान ने कोई फिल्म साइन नहीं की।

जब तक है जान

साल 2012 में आई फिल्म जब तक है जान सफल हुई थी लेकिन इसे जितना सफल होना चाहिए था उतनी हो नहीं पाई। उसी साल यश चोपड़ा का निधन हुआ था तो इसका प्रमोशन भी ठीक तरीके से हो नहीं पाया था और दर्शकों ने इस फिल्म को ज्यादा पसंद भी नहीं किया क्योंकि इसे उस तरीके से निर्देशित नहीं कर पाए थे यश चोपडा जैसी उनकी बाकी की फिल्में होती थीं।

हैप्पी न्यू ईयर

साल 2014 में आई फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ने कमाई तो अच्छी की लेकिन फिल्म क्रिटिक्स को पसंद नहीं आई। फिल्म का कंटेंट उबाऊ था और देखकर दर्शकों ने शाहरुख को खूब खरी-खोटी सुनाई। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और सोनू सूद मुख्य किरदार में थे।

दिलवाले

साल 2015 में फिल्म दिलवाले आई वो भी रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और इसमें इनके साथ सदाबहार एक्ट्रेस काजोल भी थीं। शाहरुख-काजोल की जोड़ी हर किसी को पसंद है लेकिन इसमें इनका करिश्मा नहीं चला और फिल्म फ्लॉप हो गई। शाहरुख खान के साथ काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन की मुख्य भूमिका थे।

फैन

साल 2016 में आई फिल्म फैन मनीष शर्मा ने निर्देशित की थी। यशराज बैनर में बनी इस फिल्म में कुछ भी खास नहीं था और एक भी गाने नहीं थे। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।

जब हैरी मेट सेजल

इम्तियाज अली द्वारा बनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल (2017) में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा थे। इस फिल्म को तो शाहरुख के फैंस ने भी नकार दिया था, फिल्म में क्या कहानी चल रही और आगे क्या होना है ये किसी को पता ही नहीं चल रहा था। लोगों को लगा कि अब कहानी नया मोड़ लेगी लेकिन तब तक फिल्म खत्म हो गई। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।

Back to top button