अध्यात्म

कुलदेवता की पूजा करते समय रखें इन बातों का ध्यान, भूलकर भी ना करें ये गलती

हर परिवार का एक कुलदेवता होता है और किसी भी तरह की पूजा या हवन करने से पहले अपने कुलदेवता को जरूर याद किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि कुलदेवता को याद किए बिना की गई पूजा सफल नहीं होती है और पूजा करने का फल प्राप्त नहीं होता है। वहीं कई लोग रोज अपने कुलदेवता को याद करते हैं और इनकी पूजा करते हैं। कुलदेवता की पूजा किस तरह से की जाती है, इनकी पूजा करते हुए क्या करना है और क्या नहीं ये आज हम आपको बताने जा रहे है।

इस तरह से करें कुलदेवता की पूजा

  • अगर आपने पूजा घर में कुलदेवता की कोई मूर्ति रखी है, तो पूजा करने से पहले उस मूर्ति को अच्छे से साफ करें और उसके बाद ही पूजा शुरू करें।
  • कुलदेवता की पूजा करने से पहले आप पूजा का संकल्प लें और ये संकल्प लेते समय अपने हाथ में थोड़ा जल भी लें। संकल्प लेने के बाद ये जल धरती पर छोड़ दें।
  • कुलदेवता की पूजा करते समय उन्हें पान के पत्ते जरूर अर्पित करें। आप चाहें तो पान के अलावा  सुपारी, लौंग, इलायची और गुलकंद भी कुलदेवता को चढ़ा सकते हैं। दरअसल इन सभी चीजों को अर्पित करने से कुलदेवता जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं और हर कामना को पूरा कर देते हैं।
  • कुलदेवता की पूजा दिन में दो बार सुबह और शाम के समय जरूर करनी चाहिए।
  • कुलदेवता की पूजा हमेशा आसन पर बैठकर शांत मन से ही करनी चाहिए और इनकी पूजा करते समय अपने ईष्टदेव को भी याद करना चाहिए।
  • पूजा के दौरान इन्हें भोग जरूर लगाएं और पूजा खत्म होने के बाद ये भोग प्रसाद के तौर पर बांट लें।

पूजा करते समय ना करें ये गलतियां –

  • कुलदेवता की पूजा करते समय आप केवल साफ फूल ही इन्हें अर्पित करें और हो सके तो ताजा फूल ही तोड़कर कुलदेवता को चढ़ाएं।
  • कुलदेवता को हमेशा साफ चावल ही चढ़ाएं। क्योंकि टूटे हुए चावल अर्पित करने से पूजा करने का फल नहीं मिलता है।
  • जब भी आप कुल देवता की पूजा करें तो उनके सामने ताजा जल लोटे में भर कर रखें और उसके बाद अपनी पूजा शुरू करें। क्योंकि बिना जल रखें की गई पूजा सफल नहीं होती है।

कलुदेवता की पूजा करने से जुड़े लाभ –

  • रोजाना कुलदेवता की पूजा करने से घर में शांति और सकारात्कम ऊर्जा बनीं रहती है।
  • कुलदेवता की पूजा करने से घर का वास्तुदोष दूर हो जाता है। इसलिए घर का वास्तु सही ना होने पर आप रोज कुलदेवता की पूजा करें और इनके सामने धूप जलाएं।
  • सच्चे मन से कुलदेवता की पूजा करने से हर कामान पूर्ण हो जाती है।
  • अगर आपको संतान सुख नहीं है तो आप रोज अपने घर में कुलदेवता की पूजा किया करें। ऐसा करने से संतान सुख की प्राप्ति होगी।
  • घर में अगर कोई व्यक्ति बीमार रहता है तो आप कुलदेवता की पूजा करें और इन्हें हल्दी वाले चावल अर्पित करें। ऐसा करने से बीमार व्यक्ति जल्द ही सही  हो जाएगा।
  • कोई कार्य सफल ना होने पर आप अपने कुलदेवता को रोज पांच पान के पत्ते चढ़ाएं। ऐसा करने से  कार्य में सफलता मिल जाएगी।

Back to top button