राशिफल

Rashifal: आज है भौमवती अमावस्या, इन 9 राशियों पर प्रसन्न होंगे पितृ व मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति

आज भौमवती अमावस्या है, बतां दें कि मंगलवार के दिन आने वाली अमावस्या को भौमवती अमावस्या कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार यह अमावस्या अत्यंत पवित्र होती है। हम आपको आज मंगलवार 26 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। आज 9 राशियों को पितृ दोष से मुक्ति मिलने जा रही है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 26 November 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप परिवार के लोगों को सारी सुख सुविधा देंगे। तनाव आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। परिवार के किसी बड़े की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा आपके जीवन में बड़ा बदलाव और सकारात्क सोच लाएगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है। व्यय की अधिकता रहेगी परन्तु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनावों को अपने उपर हावी होने न दें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर भी जाना हो सकता है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। अमावस्या के दिन आप ‘ॐ पितृभ्य: नम:’ मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे और अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। अविचारी निर्णय से गलतफहमियां खड़ी न हों, इसका ध्यान रखिएगा। पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर गंगाजल, काले तिल, जल तथा पुष्प अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कष्टपूर्ण रहने के आसार हैं। अनेक चिंताएं सताएंगी, विवाद और विरोध से बचें। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय अनुकूल है। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। आज के दिन गरीब लोगों को भोजन खिलाएं। ऐसा करने से आपके पितृ शांत होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी सभी परेशानी खत्म हो जाएंगी। आपको अपने पारिवारिक जीवन में सुनहरा पल मिलेगा। आप में ऊर्जा का संचार रहेगा, लेकिन आपको उसका सही दिशा में उपयोग करना होगा। आपके परिवार में खुशियाँ आयेंगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। फिर भी अति उत्साही होने से बचें। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। ‘ॐ पितृभ्य: नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें पितृ प्रसन्न होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और ऐसी भाषा का प्रयोग करने से बचे जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। आर्थिक उन्नति के साथ मानसिक एवं भौतिक उत्थान होगा। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। बच्चों पर हाथ न उठाएं और डांटे नहीं। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज फालतू विवाद में उलझने से आपका पैसा और समय खराब हो सकता है। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो प्रयास जारी रखें सफलता आपकी होगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। दोस्तों का साथ प्राप्त होगा। परेशान लोगों को भी राहत मिल सकती है। दक्षिणाभिमुख होकर दिवंगत पितरों के लिए पितृ तर्पण करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। कोई अप्रत्याशित लेकिन सुखद घटना आपकी जिंदगी में घट सकती है। आपके मन में कोई नई योजना आएगी, जिसको सफल करने में आप कामयाब रहेंगे। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। इससे आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। कहीं सुदूर यात्रा से लाभ होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आलस्य आपको घेर सकता हैं। खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। चल रहे कामों में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फायदा पहुँचाएगी। उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। आज पितृसूक्त तथा पितृस्तोत्र का पाठ करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपकी नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। सकारात्मक रवैये को अपनाना आपके लिए लाभदायक रहेगा। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ध्यान का विकल्प आपके लिए उत्तम रहेगा। अचनाक बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी अपनी वाणी भी थोड़ी कठोर हो सकती है। यात्रायें निरर्थक और थका देने वाली होंगी। हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें। हालांकि, मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अकेले लोगों को किसी का साथ मिल जाने के संकेत हैं। आज अचानक गुस्सा आएगा परन्तु जल्द ही शांत भी हो जायेगा। धन में वृद्धि के लिए आप में से कुछ लोग नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप किसी भी प्रकार का टेंशन ना लें। संपत्ति सम्बंधित मामलों में आपको सावधानी से निपटने की आवश्यकता है और इस संबंध में आपको एक ठोस कदम उठाना चाहिए। आज मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें। आपके सभी बिगड़े हुए काम प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से बन जाएंगे। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। आज हनुमान मंदिर में जाकर पूजा करें और एक तेल का दीपक जला दें। इससे पितृ दोष दूर होगा।

आपने Rashifal 26 November 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 26 November 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 26 November 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 26 नवंबर को है भौमवती अमावस्या, इन दिन करें ये उपाए, पितर दोष से मिल जाएगी मुक्ति

Back to top button