बॉलीवुड

अपनी ही फैन पर हो गए थे ये सितारे लट्टू, फिर परवाह नहीं करते हुए कर ली थी शादी

शादी इंसान के जीवन का बहुत बड़ा फैसला होता है और इसके लिए वे बहुत कुछ सोचते हैं लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा नहीं होता है। जिसे जो पसंद आ जाता है उनसे वे शादी करके अपने जीवन को आगे बढ़ा लेते है। मगर कुछ ऐसे भी सितारे हैं जो अपने फैंस के साथ शादी करके जीवनयापन करते हैं या फिर उनके साथ अफेयर कर बैठते हैं। मगर यहां हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी ही फैन पर हो गए थे ये सितारे लट्टू, इनमें से आपकी फेवरेट जोड़ी कौन है?

अपनी ही फैन पर हो गए थे ये सितारे लट्टू

कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिनकी फैन फॉलोविंग देखकर ही उनकी पॉपुलैरिटी के बारे में पता लगाया जा सकता है। मगर कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो अपने ही फैंस को जीवनसाथी बनाकर उनके साथ रहने लगते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि किन सितारों ने अपने ही फैंस के साथ शादी कर ली थी।

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया

बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि उनकी सफेद कार को लड़कियां चूमकर लाल कर देती थीं। उनकी पॉपुलैरिटी 50,60 और 70 के दशक में इतनी रही है कि इन्होंने लगातार 15 सुपरहिट फिल्में दी और एक दौर था जब राजेश खन्ना को हर बड़ा फिल्म मेकर अपनी फिल्म में लेना चाहता था। राजेश खन्ना का अफेयर कई एक्ट्रेसेस के साथ रहा है लेकिन उन्होंने शादी 15 साल छोटी लड़की डिंपल कपाडिया से की थी। डिंपल कपाड़िया राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं और उन्होंने इनसे शादी करने के लिए बहुत पापड़ बेले थे तब जाकर उन्हें इंडस्ट्री का सबसे हैंडसम एक्टर मिल गया था।

दिलीप कुमार और सायरा बानो

बॉलीवुड के ट्रैजेडी किंग दिलीप कुमार अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को रुला देते थे। उनकी एक्टिंग का अंदाज बहुत अलग था और उन्होंने हमेशा वही किरदार निभाए जो उन्हें पसंद आते थे। जब वे बॉलीवुड में छाए हुए थे और उनकी उम्र 32 साल थी तब 12 साल की लड़की उन्हें मन ही मन पसंद करती थी और उनसे ही शादी करेगी ऐसा ठान लिया था। दिलीप कुमार के करीब रहने के लिए ही सायरा बानो ने बॉलीवुड ज्वाइन किया था और इसके बाद धीरे-धीरे सायरा बानो ने अपनी जगह दिलीप कुमार के दिल में बना ली। दिलीप कुमार और सायरा बानो की उम्र के बीच 20 साल का फर्क था लेकिन फिर भी उन्होंने शादी की और आज भी साथ है।

जितेंद्र और शोभा कपूर

अपने जमाने में जितेंद्र सबसे हैंडसम एक्टर हुआ करते थे और उनकी लाखों लड़कियां फैन थीं। हर लड़की उनकी एक झलक के लिए परेशान रहती थी मगर जितेंद्र का दिल पहले तो हेमा मालिनी पर आया लेकिन उनकी शादी हो नहीं सकी। बाद में साल 1974 में जितेंद्र ने शोभा कपूर के साथ शादी कर ली और बता दें कि शोभा जितेंद्र की बहुत बड़ी फैन थीं। शोभा एयरहोस्टेस्ट थीं और जितेंद्र की बचपन की दोस्त भी थीं। जितेंद्र को बहुत पसंद करती थीं और जब इनका मन मिल गया तो इनकी शादी भी हो गई।

Back to top button