दिलचस्प

गरीब परिवार में जन्मी ये एक्ट्रेस इस तरह बनी करोड़पति, घर से भागकर आ गईं थी मुंबई

इस जिंदगी में जरूरी नहीं जो इंसान जिस स्थिति में पैदा हुआ हो वो उसी स्थिति में मर जाए। अगर उसके अंदर बड़ा बनने की चाहत और लगन होगी तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। इस तरह का उदाहरण दुनियाभर में भड़े पड़े हैं। बहुत से लोग उसी में जीकर उसी में मर जाते हैं क्योकि उनकी इच्छाशक्ति वैसी ही रहती है लेकिन टीवी इंडस्ट्री की इस लड़की ने नकार दिया। गरीब परिवार में जन्मी ये एक्ट्रेस इस तरह बनी करोड़पति, टीवी का चर्चित चेहरा रह चुकी इस एक्ट्रेस ने नाम के साथ पैसा भी बनाया।

गरीब परिवार में जन्मी ये एक्ट्रेस इस तरह बनी करोड़पति

ऐसे बहुत से लोग है जिनका एक्टिंग करना एक सपना होता है और इसके लिए लोग बहुत ही मेहनत करते हैं लेकिन इनमें कुछ लोग ही सफल हो पाते हैं। उन्हीं लोगों में एक शिवांगी जोशी है, जिन्होंने पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया। शिवांगी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत बेइंतेहा से सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर की थी और इसके बाद शिवांगी को बेगूसराय सीरियल में लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा गया। इन दिनों शिवांगी जोशी टीवी का बहुचर्चित शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कर रही हैं और इसमें वे मुख्य किरदार में हैं। शिवांगी जोशी एक गरीब परिवार में जन्मी थीं और गरीबी दूर करने के लिए शिवांगी ने हमेशा कुछ ना कुछ अलग सोचा। तभी शिवांदी को एक्टिंग करने का सोचा और घर से भागकर मुंबई आ गईं। यहां पर कुछ समय के संघर्ष के बाद इन्हें सीरियल में काम मिल गया। मुंबई आने के बाद शिवांगी के सपनों को उड़ान मिली और अब तक शिवांगी ने 22 करोड़ रुपये तक कमा लिए हैं।

 

View this post on Instagram

 

New addition to the family.. @jaguar ❤️ #welcomehomebaby #muchawaited

A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18) on


मुंबई जैसे शहर में वे अपने फ्लैट में रहती हैं और महीने की कमाई लाखों में करती हैं। शिवांगी जोशी के भाई और मां भी उनके साथ मुंबई में आकर रहने लगे हैं। कुछ दिनों पहले ही शिवांगी ने 60 लाख रुपये की एक कार खरीदी है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।


शिवांगी जोशी छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में एक हैं और हाल ही में इन्होंने गोल्ड अवॉर्ड जीता है जिसमें उन्हें बेस्ट एक्टर (फीमेल) के लिए सम्मानित किया गया है। शिवांगी दिखने में काफी खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया पर शिवांगी काफी एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा इनके चर्चे अपने को-स्टार के साथ भी काफी रहे हैं।

Back to top button