स्वास्थ्य

गैस की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं ये सरल उपाय, 1 दिन में मिल जाएगा आराम

पेट में गैस बनने की समस्या से कई लोग परेशान रहा करते हैं। पेट में गैस बनने की वजह से कई बार पेट में बेहद दर्द भी होने लग जाता है। वहीं अगर समय रहते पेट की गैस का इलाज ना किया जाए तो पेट को और भी रोग लग सकते हैं। अगर आपको भी पेट में गैस की समस्या रहती है तो आप नीचे बताए गए उपायों को आजमाएं। इन उपायों की मदद से पेट की गैस की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी और आपका पेट अच्छे से साफ भी हो जाएगा। हालांकि पेट की गैस को कैसे खत्म किया जाए ये जानने से पहले आप पेट में गैस होने के कारण और लक्षण क्या होते हैं इसपर एक नजर डाल लें।

पेट में गैस होने के मुख्य कारण

– जो लोग अधिक तला हुआ खाना खाते हैं उनको पेट में गैस की समस्या अधिक होती है।

– पाचन क्रिया खराब होने पर अक्सर पेट में गैस बनने लग जाती है। इसलिए जिन लोगों का पाचन तंत्र सही से कार्य नहीं करता है उनको भी पेट में गैस हो जाती है।

– अधिक तीखा और चटपटा भोजन करना पेट के लिए उत्तम नहीं होता है और ये पेट में गैस का मुख्य कारण माना जाता है।

– अगर आप सही तरह से खाने को चबा कर नहीं खाते हैं तो आपको पेट में गैस हो जाती है।

पेट में गैस की समस्या होने के लक्षण –

– भूख कम लगना

– पेट में सूजन रहना

– उलटी का मन करना

– पेट फूलना और बदबूदार सांसें आना

पेट की गैस दूर करने के घरेलू उपाय

पेट में गैस होने पर आप ये आसान घरेलू उपायों को आजमाकर देंखे। इन उपायों की मदद से महज एक दिन के अंदर ही पेट की गैस से आपको निजात मिल जाएगी –

1.आप  नीबू के रस में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला दें और रोज सुबह खाली पेट इस मिश्रण को खाएं। ये मिश्रण खाने से गैस सही हो जाएगी।

2. पेट में गैस बनने पर आप काली मिर्च का पाउजड शहद के साथ खा लें। आपको आराम मिल जाएगा। शहद के अलावा आप चाहें तो दूध के अंदर भी काली मिर्च का पाउडर मिलाकर दूध पी सकते हैं।

3 .सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से भी गैस सही हो जाती है। इसलिए आप चाहें तो दालचीनी का पानी भी पी सकते हैं। दालचीनी का पानी तैयार करने के लिए आप एक गिलास पानी गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। इस पानी में आप दालचीनी डाल दें और इसे अच्छे से उबाल लें। जब ये अच्छे से उबल जाए तो आप गैस को बंद कर इस पानी तो छान लें और गुनगुन होने पर इसे पी लें।

4 .लहसुन खाने से भी गैस की समस्या दूर हो जाती है। इसलिए आप रोज दो बार लहसुन की कलियों को चबाया करें और ऊपर से गर्म पानी पी लें।

5. पाचन क्रिया खराब होने पर पेट में गैस बन जाती है और पाचन क्रिया को सही बनाए रखने में इलायची कारगर साबित होती है। पाचन क्रिया खराब होने पर आप इलायची का सेवन किया करें।  इसके अलावा पुदीने की पत्तियां खाने से भी पेट सही से कार्य करता है।

Back to top button