अध्यात्म

Kartik Purnima 2019 : जानें कार्तिक पूर्णिमा से जुड़ी ये 9 महत्वपूर्ण बातें

Kartik Purnima 2019 : कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली पूर्णिमा ‘कार्तिक पूर्णिमा’ कहलाती है और इस पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा, देव दीपावली और गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। इस पूर्णमिा को हिन्दू और सिख धर्म में बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं आज हम आपको कार्तिक पूर्णिमा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बताने जा रहे हैं जो कि इस प्रकार है।

कार्तिक पूर्णिमा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी –

1. हर साल कुल पंद्रह पूर्णिमाएं आती हैं और इन सभी पुर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करना उत्तम फल देता है। शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भी अगर गंगा स्नान किया जाए तो सारे पाप माफ हो जाते हैं और इंसान को स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

2. कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत रखना अच्छा माना जाता है और पुराणों के अनुसार इस दिन व्रत रखने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत जरूर किया करें।

3. कार्तिक पूर्णिमा वैष्णव भक्तों, शिव भक्तों और सिख धर्म के लोगों द्वार धूमधाम से मनाई जाती है। वैष्णव भक्तों के लिए ये पुर्णिमा इसलिए महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इस पूर्णिमा के दिन ही भगवान विष्णु ने अपना पहला अवतार लिया था जिसका नाम मत्स्य अवतार था। विष्णु जी का ये अवतार मछली का रूप था और इस अवतार को लेकर भगवान विष्णु ने वेदों, सप्तऋषियों और संसार की रक्षा की थी।

4 .शिव भक्तों के लिए ये दिन इसलिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस दिन शिवजी द्वारा त्रिपुरासुर नामक सुर का वध किया गया था। जिसके बाद देवगणों ने शिव जी को त्रिपुरारी नाम दिया था। इसी वजह से इस पूर्णिमा को  त्रिपुरी पूर्णिमा कहा जाता है और इस दिन शिव के त्रिपुरारी रुप की पूजा होती है।

5. सिख धर्म के लोगों द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रकाशोत्सव मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन सिख धर्म के प्रथम गुरू और इस धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। इस दिन सिख सम्प्रदाय के लोग गुरुद्वार जरूर जाते हैं और गुरुद्वार जाकर गुरुवाणी सुनते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन को इस धर्म में गुरु पर्व भी कहा जाता है।

6. शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवों द्वारा दीपावली का पर्व मनाया जाता है, जिसके कारण इस दिन को देव दीपावली भी कहा जाता है। इसलिए कई लोग इस दिन दीपावली भी मनाते हैं और शाम के समय घर में दीपक जलाया करते हैं।

7. कार्तिक पूर्णिमा के दिन वस्तुओं का दान जरूर करना चाहिए और इस दिन क्षीरसागर दान करना बेहद ही लाभदायक होता है। इसलिए आप इस दिन क्षीरसागर दान भी जरूर करें।

8. इस दिन आप शिवलिंग का जल अभिषेक जरूर करें। क्योंकि शिव जी का जल अभिषेक करने से हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है और हर रूका काम पूरा हो जाता है।

9.  कार्तिक पूर्णिमा की शाम को पीपल के पेड़ की पूजा भी की जाती है और इस पेड़ के सामने दो तेल के दीपक भी जलाए जाते हैं। क्योंकि इस पेड़ पर विष्णु जी का वास माना जाता है।

Back to top button