विशेष

इस महिला ने किया कुछ ऐसा जिससे लेनी चाहिए हर महिला को प्रेरणा, जानें क्या किया महिला ने!

सही कहते हैं, जहाँ चाह है, वहाँ राह है। अगर इंसान कुछ करने की ठान लेता है, तो उसकी राह में चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों ना आये वह डगमगाता नहीं है। जबकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो मुश्किलों से डरकर अपना रास्ता ही बदल देते हैं। ऐसे लोग जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पाते हैं। लेकिन जो मुश्किलों का सामना करते हुए अपनी राह पर चलता जाता है, एक दिन वह सफलता के झंडे गाड़ता है।

शादी के बाद भी होते हैं महिलाओं के पास बहुत सारे मौके:

अक्सर महिलाओं के बारे में यह कहा जाता है कि शादी के बाद महिलाओं का जीवन घर-परिवार को सम्हालने में ही निकल जाता है। इसके बाद वह कुछ नहीं कर सकती हैं। लेकिन हर किसी के साथ ऐसा नहीं होता है, शादी के बाद भी महिलाओं के पास बहुत सारे मौके होते हैं। कुछ महिलायें शादी के बाद ही सफल हो पाती हैं और जो करना चाहती हैं, करती हैं। इस बात को बिहार की इस महिला ने सच साबित कर दिखाया है। इस महिला ने शादी के बाद कुछ ऐसा काम किया है, जिसके बारे में जानकर देश की महिलाओं को इससे प्रेरित होना चाहिए।

शादी के बाद नहीं ख़त्म होती महिला की जिंदगी:

दरअसल इस महिला ने शादी के बाद मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीतकर यह साबित कर दिया है कि शादी के बाद महिलाओं की जिंदगी ख़त्म नहीं हो जाती है। आपको बता दें बिहार के एक छोटे से कस्बे जमालपुर की रहने वाली नेहा गुप्ता दांत की सर्जन हैं। इस समय वह पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री में मास्टर्स कर रही हैं। नेहा के पति भारतीय सेना में एक डॉक्टर हैं। शादी के बाद नेहा ने ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए जमकर मेहनत करनी शुरू कर दी। इस काम में उनके पति और पुरे परिवार का भी सहयोग मिला। इसकी बदौलत नेहा को आज यह मुकाम मिल सका है।

शादी नही तोड़ सकती महिलाओं के जुनून को:

नेहा ने बताया कि हमारे भारत में यह धारणा है कि शादी के बाद महिलाओं का कैरियर ख़त्म हो जाता है, लेकिन मेरा मानना है कि शादी के बाद ही लड़कियों के कैरियर की शुरुआत होती है। इस सफलता को मैंने अपने ससुराल वालों की मदद से ही पाया है। जब मिस इंडिया इंटरनेशनल का ऑडीशन हो रहा था तो इसके बारे में मुझे मेरी सास ने ही बताया था। खिताब जीतने के बाद नेहा ने कहा कि मैं ये दुनियाँ को दिखाना चाहती हूँ कि शादी किसी भी महिला के जुनून को तोड़ नहीं सकती है।

Back to top button