स्वास्थ्य

सीढ़ि‍यां चढ़ते समय अगर फूल जाती है आपकी सांस, तो आपको हो सकती है ये बीमारी

अक्सर कई बार हम लोग जब सीढ़ि‍यां चढ़ते हैं, तो हमारी सांस फूल जाती है और शरीर में एकदम से कमजोरी आ जाती है। अगर आपको भी सीढ़ियां चढ़ते हुए ये परेशानी होती है तो आप इसे अनदेखा ना करें। क्योंकि शरीर में खून की कमी होने के कारण ही ये समस्या होती है। दरअसल एनीमिया यानी खून की कमी होन पर हमारी मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर होने लग जाती हैं और सांस फूल जाती है। वहीं एनीमिया होने पर और तरह के भी प्रमुख लक्षण नजर आते हैं जो कि इस प्रकार है।

एनीमिया होने के प्रमुख लक्षण –

  • कसरत करते समय सांस का फूलना और थकवाट होना एनीमिया का ही एक लक्षण होता है। इसलिए हल्की सी कसरत करने से अगर आप थक जाते हैं तो समझ लें की आपके शरीर में खून की कमी हो रही है।
  • रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण त्वचा पीली पड़ने लग जाती है। इसलिए त्वचा का रंग पीला हो जाने पर इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर से अपनी जांच कर वाएं।
  • बार-बार बीमार पड़ना भी एनीमिया का एक लक्षण हो सकता है। क्योंकि खून की कमी होने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और शरीर आसानी से बीमारियों की चपेट में आ जाता है।
  • महत्वपूर्ण चीजों को भूल जाना या एकाग्रता शक्ति कमजोर पड़ना भी शरीर में खून की कमी की और इशारा करता है।

एनीमिया होने पर करें इन चीजों का सेवन

एनीमिया की कमी होने पर आप नीचे बताई गई चीजों का सेवन करें। इन चीजों को खाने से शरीर में खून की कमी पूरी हो जाता है।

हरी सब्जी

हरी सब्जियों में आयरन उच्च मात्रा में पाया जाता है और आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा कर देते है। इसलिए एनीमिया होने पर आप बीन्स, पालक, गाजर जैसी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें और दिन में दो बार सब्जी खाएं।

टमाटर का सूप पीएं

टमाटर का सूप भी एनीमिया के रोग सही कर देता है। इसलिए एनीमिया के रोगी एक महीने तक रोज टमाटर का सूप पीएं। टमाटर का सूप तैयार करना बेहद ही सरल होता है और इसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं। टमाटर का सूप बनाने के लिए आप दो लाल टमाटर को पहले उबाल लें फिर इन्हें मिक्सी में पीस लें। इसके बाद आप टमाटर के रस को छान लें। एक पैन में मक्खन डालकर उसे गर्म कर लें फिर टमाटर के रस को भी उसमें डाल लें। पांच मिनट तक इसे अच्छे से पकाएं और फिर गैस बंद कर इसे हल्का ठंडा कर लें। टमाटर का सूप बनकर तैयार है।

गुड़ वाला दूध पीएं

रोज रात को सोने से पहले आप एक गिलास गुड़ वाला दूध पी लें। गुड़ वाला दूध पीने से नींद अच्छी आती है और एनीमिया का रोग भी सही हो जाता है। दरअसल गुड़ के अंदर मौजूद तत्व खून बढ़ाने का कार्य करते हैं। इसलिए खून की कमी होने पर आप गुड़ वाला दूध जरूर पीएं।

जूस पीएं

अनार का जूस अगर रोज पीया जाए तो दो हफ्तों में ही खून की कमी पूरी हो जाती है। अनार के अलावा संतरे और सेब का जूस भी एनीमिया के रोगियों के लिए उत्तम होता है।

Back to top button