राशिफल

मासिक राशिफल: 1 नवंबर से 30 नवंबर तक बन रहा है राजयोग, इन 8 राशियों की किस्‍मत के खुलेंगे ताले

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की नवंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको नवंबर महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal November 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने कुछ छोटे मोटे विवाद हो सकते हैं। जमीन, मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखिएगा। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने से लंबे समय से चली आ रही गलफहमियां दूर होंगी, परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी का जमानतदार न बनने या पैसे का लेन-देन न करने की सलाह है। भवन के रख-रखाव एवं सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे। पैसों के मामलों में जोखिम न लें।

प्यार के विषय में : इस महीने आपको एक खूबसूरत और एक सच्चा प्रेम करने वाला जीवन साथी मिलने की पूरी संभावना हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस में फायदा हो सकता है। बड़े लोगों से मुलाकात के योग हैं। उनसे भी फायदा मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस महीने की शुरुआत में आपके खर्चे बढ़े हुए रहेंगे। पुरस्कार, सम्मान, प्रमोशन और प्रतियोगिता में भी जीत मिल सकती है। अपने खास काम के लिए किसी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ेगी और आपके काम पूरे भी हो जाएंगे। इस महीने आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें।

प्यार के विषय में : आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

करियर के विषय में : व्यापार मालिकों और नौकरी पेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है। प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस महीने सेहत उत्तम रहने से कार्यो को मन लगाकर करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस महीने आय के नए स्रोत खुलेंगे, आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा, यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों के लिए ये महीना काफी महत्वपूर्ण रहेगा। अपने आकर्षक व्यक्तित्व के चलते परिवार के किसी समारोह में सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। इन दिनों में दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। समय आपके करियर के लिए खास हो सकता है।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन में अपने लाइफपार्टनर के साथ एक क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे।

करियर के विषय में : नौकरी कर रहे जातकों के प्रमोशन की संभावना प्रबल बनेगी।

हेल्थ के विषय में : माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। पुराना रोग उभर सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नवंबर में भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आपके रिश्तेदार आपकी निजी जिंदगी को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। यह महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इन दिनों में धीरे-धीरे सोचे हुए काम पूरे होने लगेंगे। बिजनेस में अचानक फायदा होने के योग बन हैं। नए मित्र बनेंगे जो भविष्य में आपके लिए लाभदायी साबित होंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों से जुड़े फैसले लेने में जल्दी मत करें।

करियर के विषय में : आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय में सफलता के संकेत है।

हेल्थ के विषय में : आपको स्वास्थ्य का खास तौर पर ख्याल रखना चाहिए। सामान्य बीमारियां आपको चिंतित बना सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस महीने आपका रुका हुआ धन वापस आएगा। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा करने के योग बन रहे हैं, यात्रा करने से विदेश में व्यापार के मौके मिल सकते हैं। इस महीने आपकी मुलाकात किसी एेसे व्यक्ति से होने जा रही है जिसके साथ आप भविष्य में भी अर्थपूर्ण संबंधों की कामना रखेंगे। कलाकार और खिलाड़ी अपना श्रेष्ठ परफॉरमेंस और प्रतिभा दिखा सकेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम के नज़रिए से नवंबर आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में भी रुका हुआ पैसा मिलने के चांस कम है। प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए पूरी कोशिश करनी होगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक नहीं होगा। चिकित्सक से दवाई लेने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस महीने कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। धन संबंधी मामलों के लिए ये महीना अच्छा रहने वाला है, आय के नए साधन खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आप जोखिम उठाने के मूड में रहेंगे। माह के बीच के दिनों में साझेदार से अनबन होने के योग बन रहे हैं। आपके कार्य योजनानुसार पूरे होने से आर्थिक लाभ मिलेगा।

प्यार के विषय में : इस महीने पार्टनर के साथ मिलकर कोई नया काम करें। प्रेम संबंध और मजबूत हो जाएंगे।

करियर के विषय में : बेरोजगार जातकों को इस महीने रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जायेंगी।

हेल्थ के विषय में : अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए योग करना लाभदायक रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

वित्तीय आयोजन के लिए यह महीना अच्छा है। शेयर-सट्टा का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है। कार्यक्षेत्र के साथ-साथ योजनाओं में भी महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। बिना सोचे समझे कोई खरीददारी कर सकते हैं। जरूरी मामलों में कन्फ्यूजन बना रहेगा। किसी भरोसेमंद दोस्त की सलाह काम आ सकती है। थोड़ी टेंशन भी आपको रहेगी। कामकाज धीमी गति से हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : लव लाइफ की समस्याएं खत्म होने से आप खुश रहेंगे।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स सावधान रहें। महत्वपूर्ण दस्तावेज या कागज को लेकर आपको सावधान रहना होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस महीने आप पैसों से जुड़ा कोई जोखिम न लें। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार नहीं रहेंगे तो उलझ सकते हैं। यह महीना कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। हितकारी ग्रह कई की वजह से आप ख़ुशी महसूस करेंगे। नए काम शुरू करने में सावधानी रखनी होगी। महीने कुछ दिन आपके लिए थोड़ी परेशानियों वाले हो सकते हैं। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें।

प्यार के विषय में : प्रेमी-प्रेमिकाओं के बीच हुई नोकझोक संबंधों में प्यार के शहद को पनपने में करेगी।

करियर के विषय में : जॉब और बिजनेस में कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। पुरानी परेशानियां सामने आ सकती है।

हेल्थ के विषय में : घुटनों और जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

व्यवसाय के क्षेत्र में इस महीने किसी भी तरह के नए प्रयोग न करें। नवंबर में मेहनत ज्यादा हो सकती है। दूसरों के साथ मिलकर काम करने के लिहाज से समय ठीक-ठाक है। ऑफिस, फील्ड और बिजनेस में भी कुछ रुकावटों का सामना करने के बाद आपको मेहनत से सफलता मिल सकती है। परिवार में पत्नी और संतान के साथ सुमधुर संबंध रहेंगे। मित्रों से मिलना आनंदायक रहेगा।

प्यार के विषय में : इस महीने आपको कुछ वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।

करियर के विषय में : प्रतियोगी परीक्षाओं में जुटे छात्रों को अच्छे-ख़ासे परिणाम मिलने के संकेत हैं।

हेल्थ के विषय में : आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नवंबर में आपके कुछ जरूरी काम समय से पूरे नहीं हो पाएंगे। अच्छा परिणाम पाने के लिए ख़ुद को प्रोत्साहित करें। अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। अपने राज किसी से शेयर न करें। महीने के शुरुआती दिन दौड़-भाग और परेशानी वाले हो सकते हैं। अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएं, जिनसे आपके सपने हकीकत का रूप ले सकते हैं।

प्यार के विषय में : इस महीने प्रेम संबंधों के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में अच्छी तरह सोच-विचार कर किए हुए सौदे फायदा देंगे। दूसरों पर आपका सकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : लम्बी बीमारी से जूझ रहे रोगी शारीरिक समस्या से कुछ हद तक निजात पा सकेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय ठीक है। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। महीने के आखिरी दिनों में तनाव भी बढ़ सकता है। किस्मत के भरोसे आप कोई भी काम न करें तो अच्छा रहेगा। काम को लेकर दबाव महसूस कर रहें तो सकारात्मक रवैया अपनाएं, इससे आप अपने आसपास के लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे।

प्यार के विषय में : प्यार के जीवन में आने से आपके लाइफ की खुशियां दुगनी हो जाएंगी।

करियर के विषय में : नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर सावधान रहें। कमर दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने आप सही दिशा में कदम आगे बढ़ाएंगे। सबकी परेशानियों पर ग़ौर करें, जिससे समस्याओं पर समय रहते क़ाबू पाया जा सके। महीने के बीच का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इन दिनों में बातचीत, विचारों की अभिव्यक्ति और लोगों से संपर्कों में तेजी आ सकती है। आपकी बातचीत या हरकतों से किसी के साथ आपके संबंध खराब होने की आशंका रहेगी।

प्यार के विषय में : इस महीने प्रेमी या जीवनसाथी को कोई फरमाइश भी रख सकते हैं जिसे आप को पूरा करना होगा।

करियर के विषय में : नए कारोबार की रूपरेखा बन सकती है। पढ़ाई के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर जागरूक होने की जरूरत है, सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम जरूर करें।

आपने मासिक राशिफल नवंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल नवंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल नवंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 31 अक्टूबर से शुरू होगा छठ का महापर्व, जाने इन 4 दिनों आपको क्या-क्या करना चाहिए

Back to top button